✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सस्ता हो गया Samsung Galaxy S25 Ultra! Amazon Sale में ऐसा क्या हुआ कि अचानक गिर गई कीमत?

एबीपी टेक डेस्क   |  12 May 2026 09:17 AM (IST)
सस्ता हो गया Samsung Galaxy S25 Ultra! Amazon Sale में ऐसा क्या हुआ कि अचानक गिर गई कीमत?

प्रीमियम Smartphone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए इस समय बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Samsung का फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra अब Amazon Great Summer Sale में भारी छूट के साथ उपलब्ध है. पहले जहां इस फोन को खरीदने के लिए 1.3 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 97 हजार रुपये से भी नीचे पहुंच गई है. यही वजह है कि यह डील टेक यूजर्स के बीच तेजी से चर्चा में है.

1

Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत पहले 1,29,999 रुपये थी. लेकिन Amazon Sale के दौरान इस पर सीधा 30,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 99,999 रुपये रह जाती है.

2

इतना ही नहीं, अगर ग्राहक HDFC Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के बाद कुल बचत करीब 33,500 रुपये तक पहुंच जाती है और फोन की प्रभावी कीमत लगभग 96,499 रुपये हो जाती है. इतनी कम कीमत पर यह डिवाइस अब प्रीमियम सेगमेंट में काफी मजबूत विकल्प माना जा रहा है.

3

हालांकि Samsung की नई Galaxy S26 Ultra सीरीज बाजार में आ चुकी है लेकिन Galaxy S25 Ultra आज भी दमदार फ्लैगशिप अनुभव देने में सक्षम माना जाता है. फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जो भारी Gaming, Multitasking और Photo Editing जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है.

4

रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन काफी स्मूद महसूस होता है और Apps के बीच Switching भी तेज रहती है. यही वजह है कि पुराने फ्लैगशिप होने के बावजूद इसकी डिमांड अभी भी बनी हुई है. Galaxy S25 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी AMOLED स्क्रीन मानी जाती है. फोन में QHD+ Resolution वाला डिस्प्ले मिलता है जिससे वीडियो, फोटो और टेक्स्ट काफी शार्प और डिटेल्ड दिखाई देते हैं.

5

इसके अलावा इसमें 120Hz LTPO Refresh Rate का सपोर्ट दिया गया है जो जरूरत के हिसाब से स्क्रीन रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग स्मूद होती है और बैटरी की बचत भी होती है. Samsung ने इसमें Anti-Reflective Coating भी दी है जिससे तेज धूप में स्क्रीन ज्यादा साफ नजर आती है.

6

वहीं दूसरी तरफ, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी सेल चल रही है जिसमें Apple iPhone 17 पर जबरदस्त डिस्काउंट सामने आया है. दरअसल, iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की असल कीमत 82,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह फोन यहां पर महज 76,900 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ कई सारे बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है. इस फोन में आपको बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सस्ता हो गया Samsung Galaxy S25 Ultra! Amazon Sale में ऐसा क्या हुआ कि अचानक गिर गई कीमत?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.