Under 15,000 : Realme Narzo 60x कितना बेहतर है सैमसंग और शाओमी के फोन्स से, जानें यहां

रियलमी नार्जो 60x
Realme Narzo 60x स्मार्टफोन की प्राइस 12,999 रुपये है. वहीं सैमसंग M14 की शुरुआती प्राइस 14,990 और रेडमी 12 5G की कीमत 13,499 रुपये है.
Realme Narzo 60x फोन में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है. सैमसंग गैलेक्सी M14 में 6.6 इंच की FHD+ और रेडमी 12 5G में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है.
Realme Narzo 60x स्मार्टफोन में 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. वहीं सैमसंग गैलेक्सी M14 में 90HZ का रिफ्रेश रेट और रेडमी 125G फोन में 90HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है.
Realme Narzo 60x फोन में स्नैपड्रैगन 4Gen 2 प्रोसेसर दिया है. वहीं गैलेक्सी M14 में Exynos 1330 और रेडमी 12 5G में डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है.
Realme Narzo 60x फोन दो कॉन्फिग्रेशन 4GB और 6GB रैम में आता है. वहीं गैलेक्सी M14 में 4GB और 6GB की रैम और रेडमी 12 5G में 4GB, 6GB और 8GB की रैम मिलती है.
Realme Narzo 60x फोन में 128GB की स्टोरेज मिलती है. सैमसंग गैलेक्सी M14 में 128GB की स्टोरेज और रेडमी 12 5G में 128GB और 256GB की स्टोरेज मिलती है.