Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान

नीलेश ओझा   |  04 Nov 2026 05:45 PM (IST)
Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान

आजकल लगभग हर किसी के कान में वायरलेस ईयरबड्स और कलाई पर स्मार्टवॉच नजर आती है. इन गैजेट्स को स्मार्टफोन से जोड़े रखने के लिए हम अपने फोन का ब्लूटूथ दिन-रात ऑन रखते हैं. कई बार गाना सुनने या कार चलाने के बाद हम ईयरबड्स तो रख देते हैं लेकिन फोन का ब्लूटूथ बंद करना भूल जाते हैं. आपकी यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बहुत बड़ी मुसीबत बन सकती है.

1

जब आपके फोन का ब्लूटूथ बिना किसी काम के लगातार ऑन रहता है. तो वह बैकग्राउंड में हर वक्त आस-पास के नए डिवाइसेज को सर्च करता रहता है. इस लगातार चलने वाली प्रोसेस की वजह से आपके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. अगर आपको भी शिकायत रहती है कि नया फोन होने के बावजूद बैटरी शाम तक नहीं टिकती, तो इसकी एक बड़ी वजह यही आदत है.

Continues below advertisement
2

ब्लूटूथ ऑन रहने से बैटरी खत्म होना तो फिर भी छोटी बात है लेकिन सबसे बड़ा खतरा आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़ा है. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक खुला हुआ ब्लूटूथ हैकर्स के लिए आपके फोन में घुसने का एक सीधा दरवाजा बन जाता है. एयरपोर्ट, मेट्रो, मॉल या कैफे जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर हैकर्स इसी ताक में रहते हैं कि किसका ब्लूटूथ ऑन है जिससे वे अपना काम कर सकें.

Continues below advertisement
3

ब्लूबगिंग (Bluebugging) नाम की एक बेहद खतरनाक तकनीक से हेकर्स इस्तेमाल करते हैं. अगर आपका ब्लूटूथ डिस्कवरेबल मोड में है. तो कोई भी शातिर हैकर महज कुछ मीटर की दूरी से बिना किसी ओटीपी या आपकी इजाजत के आपके फोन से कनेक्ट हो सकता है. और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी.

4

एक बार अगर हैकर ने ब्लूटूथ के जरिए आपके फोन में एंट्री मार ली तो वह आपके पूरे डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकता है. वह आपके फोन के सारे कॉन्टैक्ट्स, प्राइवेट फोटोज, चैट्स और यहां तक कि आपके मैसेज भी पढ़ सकता है. इतना ही नहीं आपके फोन से किसी को भी कॉल किया जा सकता है या आपकी बातें चुपके से रिकॉर्ड करके आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है.

5

आजकल हमारे फोन में ही UPI ऐप्स और नेट बैंकिंग की सारी जानकारी सेव रहती है. ऐसे में अगर फोन का कंट्रोल किसी गलत हाथ में चला जाए तो आपका बैंक खाता खाली होने में चंद मिनट भी नहीं लगेंगे. इसके अलावा ब्लूजैकिंग के जरिए स्कैमर्स आपके फोन पर ब्लूटूथ से स्पैम मैसेज या फिशिंग लिंक भेजते हैं. जिन पर गलती से क्लिक करते ही फोन में खतरनाक वायरस आ जाता है.

6

अक्सर हम किसी दोस्त से फाइल लेने या किसी नई जगह पर स्पीकर कनेक्ट करने के लिए अपने ब्लूटूथ की विजिबिलिटी को Everyone पर सेट कर देते हैं और बाद में उसे बदलना भूल जाते हैं. ऐसा करने से आपका फोन हर अनजान डिवाइस को दिखाई देने लगता है. तो साथ ही कई बड़े स्टोर्स और कंपनियां भी ब्लूटूथ बीकन के जरिए आपकी लोकेशन और शॉपिंग की आदतों को ट्रैक करने लगती हैं.

7

इन सभी खतरों से बचने का सबसे आसान और पक्का तरीका यही है कि जब इस्तेमाल न हो तो तुरंत अपने फोन का ब्लूटूथ ऑफ कर दें. जैसे ही आप ईयरबड्स कान से निकालें या कार से बाहर निकलें ऊपर से नोटिफिकेशन बार नीचे खींचकर ब्लूटूथ आइकन को बंद करने की आदत डालें. इसके अलावा किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर किसी अनजान ब्लूटूथ पेयरिंग रिक्वेस्ट को कभी भी एक्सेप्ट न करें.

8

टेक्नोलॉजी के मामले में थोड़ी सी भी ढील बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. अपने स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेटेड रखें क्योंकि कंपनियां समय-समय पर ब्लूटूथ से जुड़ी सुरक्षा कमियों को ठीक करती रहती हैं. इसलिए तुरंत अपनी इस छोटी सी आदत को सुधार लें जिससे आपका डेटा और आपकी मेहनत की कमाई दोनों सेफ रहें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो