✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बच्चों के WhatsApp पर अब मम्मी-पापा का कंट्रोल! चुनिंदा लोगों से ही होगी चैट, नया फीचर मचा देगा हलचल

एबीपी टेक डेस्क   |  23 Jan 2026 12:53 PM (IST)
बच्चों के WhatsApp पर अब मम्मी-पापा का कंट्रोल! चुनिंदा लोगों से ही होगी चैट, नया फीचर मचा देगा हलचल

WhatsApp बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जिसे अनौपचारिक तौर पर WhatsApp Kids कहा जा रहा है. इस फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट पर सीधे नजर रख सकेंगे और उनकी प्राइवेसी व सेफ्टी सेटिंग्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे.

1

नए सिस्टम में बच्चों का WhatsApp अकाउंट एक सेकेंडरी अकाउंट के रूप में माता-पिता के मेन अकाउंट से जोड़ा जाएगा. इस डिजिटल लिंक के जरिए पैरेंट्स बच्चों की प्राइवेसी सेटिंग्स को देख सकेंगे और जरूरत के हिसाब से उनमें बदलाव भी कर पाएंगे. इसका मकसद बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाना और सुरक्षित चैटिंग का माहौल देना है.

2

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग फीचर को “Primary Controls” नाम दिया जा सकता है. इसके तहत बच्चों के अकाउंट में मैसेज और कॉलिंग सिर्फ सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित रहेगी. अभी WhatsApp में ऐसा कोई विकल्प नहीं है जिससे केवल कॉन्टैक्ट्स के मैसेज ही रिसीव किए जा सकें लेकिन बच्चों के लिए यह सुविधा बेहद जरूरी मानी जा रही है.

3

इस फीचर में बच्चों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. माता-पिता बच्चों के मैसेज या कॉल की बातचीत नहीं देख पाएंगे. WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पूरी तरह लागू रहेगा. हां, पैरेंट्स को अकाउंट के इस्तेमाल से जुड़ी सामान्य जानकारी और एक्टिविटी रिपोर्ट मिल सकती है जिससे वे बच्चों की ऑनलाइन आदतों पर नजर रख सकें.

4

यह नया पैरंटल कंट्रोल फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. WhatsApp इस पर काम कर रहा है कि यह मौजूदा अकाउंट सेटिंग्स के साथ आसानी से कैसे काम करे. इंटरफेस को भी ऐसा बनाया जा रहा है जिससे माता-पिता बिना किसी तकनीकी परेशानी के बच्चों के सेकेंडरी अकाउंट को सेटअप और कंट्रोल कर सकें.

5

फीचर के लॉन्च के बाद पैरेंट्स यह तय कर पाएंगे कि बच्चों के WhatsApp अकाउंट में उम्र के हिसाब से सही सेटिंग्स लागू हों. इससे न सिर्फ बच्चों की डिजिटल सेफ्टी बढ़ेगी, बल्कि माता-पिता को भी संतुष्टि मिलेगी कि उनका बच्चा सुरक्षित ऑनलाइन माहौल में चैट कर रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बच्चों के WhatsApp पर अब मम्मी-पापा का कंट्रोल! चुनिंदा लोगों से ही होगी चैट, नया फीचर मचा देगा हलचल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.