✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अब 49 रुपये एक्स्ट्रा देकर करनी होगी ऑनलाइन शॉपिंग? सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

एबीपी टेक डेस्क   |  24 Mar 2025 01:18 PM (IST)
अब 49 रुपये एक्स्ट्रा देकर करनी होगी ऑनलाइन शॉपिंग? सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

देश में ऑनलाइन शॉपिंग काफी तेजी से बढ़ी है. लोग अब घर बैठे ही अपनी जरूरत की चीजों को ऑर्डर कर लेते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग में अमेजन और फ्लिपकॉर्ट बड़ी कंपनियां है. लेकिन अब ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को 49 रुपये का अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा अगर वे इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट (IBD) का फायदा उठाते हैं.

1

यदि बैंक डिस्काउंट 500 रुपये से अधिक है तो ग्राहक को 49 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा जिससे उनकी कुल बचत पर असर पड़ेगा. यह शुल्क अमेज़न द्वारा लागू किया गया है और इसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शुल्क अमेज़न प्राइम मेंबर्स पर भी लागू होगा.

2

अमेज़न के अनुसार, यह शुल्क बैंक ऑफर्स को मैनेज, एग्रीगेट और प्रोसेस करने की लागत को कवर करने के लिए लिया जा रहा है.

3

अगर कोई ग्राहक 10,000 रुपये की खरीदारी करता है और 10% यानी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलता है तो उसे 9,000 रुपये की बजाय 9,049 रुपये चुकाने होंगे.

4

यह कोई नई नीति नहीं है, क्योंकि फ्लिपकार्ट पहले से ही ऐसा प्रोसेसिंग शुल्क ले रहा है. अब अमेज़न ने भी इसे लागू कर दिया है. अगर ग्राहक ऑर्डर कैंसल या रिटर्न कर देता है, तब भी 49 रुपये की प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं की जाएगी.

5

अगर बैंक डिस्काउंट 500 रुपये से कम है, तो यह शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसलिए ग्राहकों को छूट और अतिरिक्त शुल्क की गणना ध्यान से करनी होगी.

6

अगर ग्राहक 49 रुपये का शुल्क नहीं देना चाहते, तो वे पेमेंट का तरीका बदल सकते हैं और बैंक डिस्काउंट का उपयोग करने से बच सकते हैं.

7

नए शुल्क की वजह से ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलने वाली छूट कम हो जाएगी, जिससे ग्राहकों को पहले की तुलना में कम फायदा होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • अब 49 रुपये एक्स्ट्रा देकर करनी होगी ऑनलाइन शॉपिंग? सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.