✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

WhatsApp पर अब ChatGPT से वॉइस और इमेज इनपुट के जरिए कर सकते हैं बातचीत, जानें क्या है तरीका

एबीपी टेक डेस्क   |  05 Feb 2025 07:43 PM (IST)
WhatsApp पर अब ChatGPT से वॉइस और इमेज इनपुट के जरिए कर सकते हैं बातचीत, जानें क्या है तरीका

Whatsapp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप माना जाता है. हाल ही में व्हाट्सऐप में एक नया सपोर्ट मिल गया है. दरअसल, OpenAI के ChatGPT में अब WhatsApp पर वॉइस और इमेज इनपुट का सपोर्ट मिल गया है.

1

इसका मतलब है कि यूज़र्स अब न सिर्फ टेक्स्ट चैट कर सकते हैं, बल्कि तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं या वॉइस मैसेज भी भेज सकते हैं, जिनका जवाब ChatGPT टेक्स्ट में देगा.

2

यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए उपयोगी होगा जो इमेज का विश्लेषण कराना चाहते हैं और उस पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना चाहते हैं.

3

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Pro और Plus सब्सक्राइबर्स अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं और OpenAI के GPT-4o, o1, o1 mini और o3-mini जैसे एडवांस्ड पेड मॉडल्स का इस्तेमाल WhatsApp पर कर सकते हैं.

4

ChatGPT को WhatsApp पर दिसंबर 2024 में जोड़ा गया था. इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अपने फोन में 1-800-CHATGPT को एक कॉन्टैक्ट के रूप में सेव करना होगा.

5

इसके बाद, WhatsApp खोलने पर यह कॉन्टैक्ट लिस्ट में दिखाई देगा और यूज़र्स इससे बातचीत शुरू कर सकते हैं.

6

गौरतलब है कि WhatsApp पर OpenAI के ChatGPT के अलावा Meta का अपना Llama AI चैटबॉट भी उपलब्ध है, जिससे यूज़र्स बातचीत कर सकते हैं.

7

यह नया फीचर अब दुनियाभर में उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे अधिक यूज़र्स WhatsApp पर AI के नए अनुभव का लाभ उठा सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • WhatsApp पर अब ChatGPT से वॉइस और इमेज इनपुट के जरिए कर सकते हैं बातचीत, जानें क्या है तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.