✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

एक गलती और बैंक अकाउंट साफ, नया SMS स्कैम बना फोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा खतरा, जानिए कैसे बचें

एबीपी टेक डेस्क   |  11 Feb 2026 02:32 PM (IST)
1

इसी बीच देश में एक नया और बेहद खतरनाक SMS फ्रॉड तेजी से फैल रहा है. इस धोखाधड़ी में अपराधी आपके आसपास ही नकली मोबाइल टावर जैसा सिस्टम खड़ा कर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं. खासकर बुजुर्ग और वे लोग जो बिना जांचे-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक कर देते हैं सबसे ज्यादा जोखिम में हैं.

Continues below advertisement
2

हाल के दिनों में लोगों को ऐसे संदेश मिल रहे हैं जिनमें तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाता है. कभी बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी, कभी बैंक KYC अपडेट का नोटिस तो कभी कुरियर फेल होने या रिवॉर्ड पॉइंट खत्म होने की सूचना. ये संदेश इतने असली दिखते हैं कि पहली नजर में फर्जी होने का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है.

Continues below advertisement
3

इस धोखाधड़ी में अपराधी एक खास डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं जिसे आम भाषा में SMS ब्लास्टर या IMSI कैचर कहा जाता है. यह उपकरण नकली मोबाइल टावर की तरह व्यवहार करता है. जब इसे चालू किया जाता है तो यह आसपास के असली नेटवर्क से ज्यादा ताकतवर सिग्नल भेजता है. नतीजतन आपका फोन असली टावर की बजाय उसी नकली सिग्नल से जुड़ जाता है. लगभग आधे किलोमीटर के दायरे में मौजूद मोबाइल इस जाल में फंस सकते हैं.

4

अपराधी कई बार फोन को 4G या 5G से हटाकर पुराने 2G नेटवर्क पर ले जाते हैं क्योंकि 2G अपेक्षाकृत कम सुरक्षित माना जाता है. इसमें मैसेज भेजने वाले की पहचान छुपाना आसान होता है. यही वजह है कि संदेश किसी बैंक, सरकारी विभाग या आयकर कार्यालय के नाम से आता हुआ दिखाई दे सकता है.

5

इन संदेशों का मकसद डर या लालच पैदा करना होता है. जैसे ही व्यक्ति लिंक खोलता है उससे OTP, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी मांगी जाती है. एक छोटी सी गलती से खाते की रकम मिनटों में साफ हो सकती है.

6

हाल के वर्षों में ऐसे मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. फिर भी सबसे मजबूत सुरक्षा आपकी जागरूकता है. अनजान लिंक से दूरी बनाना, केवल आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना और फोन की नेटवर्क सेटिंग पर नजर रखना बेहद जरूरी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • एक गलती और बैंक अकाउंट साफ, नया SMS स्कैम बना फोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा खतरा, जानिए कैसे बचें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.