✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

5800mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ एंट्री मारेगा Xiaomi का नया फोन, फीचर्स का हो गया खुलासा

एबीपी टेक डेस्क   |  05 Dec 2024 06:37 PM (IST)
1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेमश टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस डिवाइस के मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है. माना जा रहा है कि यह मॉडल पिछले Xiaomi 14 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.

2

Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1440 x 3200 पिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन दिया जाएगा. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जो पहले वाले मॉडल जैसा ही होगा.

3

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 1-इंच सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो f/1.63 अपर्चर के साथ आएगा और लो-लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसके अलावा, स्मार्टफोन में एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस उपलब्ध कराया जा सकता है. हालांकि अभी इसके फ्रंट कैमरा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

4

लीक्स के अनुसार, पावर के लिए स्मार्टफोन में 5500 से 5800mAh की तगड़ी बैटरी उपलब्ध कराई जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी.

5

वहीं, फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह परफॉर्मेंस में बेहद तेज होगा.

6

माना जा रहा है कि फोन की मोटाई 9.2mm और वजन लगभग 220 ग्राम बताया गया है, जो Xiaomi 14 Ultra से काफी मिलता-जुलता होगा.

7

हालांकि कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशंस की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स यह इशारा करते हैं कि Xiaomi 15 Ultra जल्द ही टीज किया जा सकता है.

8

बता दें कि फिलहाल कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारीक जानकारी साझा नहीं की गई है. टिप्सटर के मुताबिक, इस फोन को कंपनी एक प्रीमियम बजट रेंज में बाजार में पेश कर सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मोबाइल
  • 5800mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ एंट्री मारेगा Xiaomi का नया फोन, फीचर्स का हो गया खुलासा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.