✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत! हो सकता है iPhone 16 Pro से भी महंगा, जानें डिटेल्स

एबीपी टेक डेस्क   |  20 Mar 2025 07:50 PM (IST)
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत! हो सकता है iPhone 16 Pro से भी महंगा, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy S25 Edge काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपना लेटेस्ट सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च किया था. इस इवेंट में कंपनी ने Samsung Galaxy S25 Edge को भी दिखाया था. इसके बाद से ही इस फोन की चर्चा बनी हुई है. अब इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है.

1

यह फोन भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर भी देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत iPhone 16 Pro से अधिक हो सकती है.

2

सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज में पहले से मौजूद अन्य मॉडल्स की तरह इस डिवाइस में भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके अलावा, इसमें कई फीचर्स Samsung Galaxy S25 Ultra के समान हो सकते हैं.

3

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की कीमत EUR 1,200 (लगभग ₹1,13,400) से EUR 1,300 (लगभग ₹1,22,900) के बीच हो सकती है. तुलना करें तो iPhone 16 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी.

4

हैंड्स-ऑन वीडियो लीक में इस फोन के साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 को भी देखा गया है. फोन में सिरेमिक बैक पैनल दिया जाएगा और इसकी मोटाई 5.48mm होगी. कंपनी इसे फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के बिना लॉन्च कर सकती है.

5

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.66 इंच का AMOLED पैनल मिलेगा, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा होगी. यह फोन 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है जो Samsung Galaxy S25 Ultra के समान होगा.

6

इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा, लेकिन टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा. सैमसंग के जाने-माने टिप्स्टर PandaFlash ने सोशल मीडिया पर इसके कैमरा फीचर्स को लेकर जानकारी साझा की थी.

7

फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर काम करेगा. डिवाइस में 12GB तक की रैम मिलने की संभावना है जिससे यह मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर साबित होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मोबाइल
  • लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत! हो सकता है iPhone 16 Pro से भी महंगा, जानें डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.