✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Laptop Shortcuts Keys: लैपटॉप के ये पांच शॉर्टकट आपके काम को बना देंगे आसान, यहां देख लें लिस्ट

मानसी उपाध्याय   |  19 Aug 2026 09:41 PM (IST)
Laptop Shortcuts Keys: लैपटॉप के ये पांच शॉर्टकट आपके काम को बना देंगे आसान, यहां देख लें लिस्ट

आज लैपटॉप और कंप्यूटर सिर्फ ऑफिस के काम तक सीमित नहीं रह गए हैं. पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, रिसर्च, डेटा एंट्री और ब्राउजिंग जैसे कई काम अब रोजाना लैपटॉप पर ही किए जाते हैं. ऐसे में बार-बार माउस से क्लिक करने की जगह अगर कुछ जरूरी कीबोर्ड शॉर्टकट याद हों, तो कई काम कुछ ही सेकंड में पूरे किए जा सकते हैं. इन शॉर्टकट्स के लिए किसी अलग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती है. Windows लैपटॉप में मौजूद कुछ आसान कमांड आपको स्क्रीन मैनेज करने, बंद टैब वापस लाने, स्क्रीनशॉट लेने और एक साथ दो विंडो पर काम करने में मदद कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि लैपटॉप के कौन से पांच शॉर्टकट आपके काम को आसान बना देंगे.

1

आमतौर पर किसी टेक्स्ट या इमेज को कॉपी करने के लिए Ctrl + C और पेस्ट करने के लिए Ctrl + V का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सामान्य क्लिपबोर्ड में एक समय पर सिर्फ एक ही कॉपी की गई चीज सेव रहती है,. नई चीज कॉपी करने पर पिछली जानकारी हट जाती है. ऐसे में Windows Key + V काफी यूजफुल है, इसे दबाने पर Clipboard History खुलती है, जहां पहले कॉपी किए गए टेक्स्ट और इमेज दिखाई दे सकते हैं. जरूरत के हिसाब से इन्हें दोबारा चुनकर पेस्ट किया जा सकता है.

Continues below advertisement
2

अगर लैपटॉप पर कई ऐप्स, फोल्डर और ब्राउजर विंडो खुली हैं और आपको सीधे डेस्कटॉप पर जाना है, तो हर विंडो को अलग-अलग मिनिमाइज करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए Windows Key + D दबाएं. इससे खुली हुई विंडोज एक साथ मिनिमाइज हो जाती हैं और आप सीधे डेस्कटॉप पर पहुंच जाते हैं. दोबारा यही शॉर्टकट दबाने पर विंडोज वापस उसी स्थिति में आ जाती हैं.

Continues below advertisement
3

पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के जगह अगर आपको स्क्रीन के किसी खास हिस्से की तस्वीर चाहिए, तो Windows Key + Shift + S शॉर्टकट काम आता है. इसे दबाते ही Snipping Tool एक्टिव हो जाता है. इसके बाद स्क्रीन के जिस हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहिए, उसे चुन सकते हैं. चुना गया हिस्सा क्लिपबोर्ड में सेव हो जाता है और उसे Ctrl + V से डॉक्यूमेंट, चैट या ईमेल में पेस्ट किया जा सकता है.

4

ब्राउजिंग के दौरान अगर कोई जरूरी टैब गलती से बंद हो जाए, तो उसे दोबारा खोजने में समय लग सकता है. ऐसे में Ctrl + Shift + T दबाकर हाल ही में बंद किया गया टैब वापस खोला जा सकता है. अगर एक से ज्यादा टैब बंद हुए हैं, तो इस शॉर्टकट को बार-बार दबाकर उन्हें क्रम से वापस खोला जा सकता है.

5

एक विंडो में जानकारी देखते हुए दूसरी विंडो में काम करने के लिए Windows Key + Left Arrow या Windows Key + Right Arrow का इस्तेमाल किया जा सकता है. शॉर्टकट दबाने पर मौजूदा विंडो स्क्रीन के आधे हिस्से में फिट हो जाती है. इसके बाद दूसरी विंडो को बाकी हिस्से में रखा जा सकता है. इससे दोनों विंडो एक साथ दिखाई देती हैं और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Laptop Shortcuts Keys: लैपटॉप के ये पांच शॉर्टकट आपके काम को बना देंगे आसान, यहां देख लें लिस्ट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.