Jio Vs Airtel: 84 दिन की वैलिडिटी के साथ किसका रिचार्ज प्लान है किफायती? जानिए किसमें मिलते हैं ज्यादा बेनिफिट्स
Reliance Jio का 799 रुपये वाला प्लान रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है. इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान की खास बात इसके अतिरिक्त फायदे हैं जिनमें कुछ डिजिटल सर्विसेज और क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं.
साथ ही, एंटरटेनमेंट के लिए जियो के अपने प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी इसमें दिया जाता है जिससे यह प्लान सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं रहता बल्कि एक पूरा पैकेज बन जाता है.
दूसरी तरफ, Airtel का 859 रुपये वाला प्लान भी लगभग वही बेसिक सुविधाएं देता है. इसमें भी रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं और इसकी वैलिडिटी भी 84 दिन की है. हालांकि, एयरटेल इस प्लान के साथ कुछ अलग तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स देता है जैसे प्रीमियम क्रिएटिव टूल्स का सब्सक्रिप्शन, स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट, हेलोट्यून जैसी सुविधाएं और कुछ रिवॉर्ड्स से जुड़े फायदे.
अगर दोनों प्लान्स की तुलना करें तो डेटा और वैलिडिटी के मामले में कोई बड़ा अंतर नहीं है लेकिन कीमत में करीब 60 रुपये का फर्क देखने को मिलता है. यह अंतर असल में उन अतिरिक्त सेवाओं की वजह से है जो दोनों कंपनियां अलग-अलग तरीके से ऑफर कर रही हैं.
अब फैसला पूरी तरह आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर आप ज्यादा डिजिटल टूल्स और एंटरटेनमेंट सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं तो जियो का प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है. वहीं, अगर आपको प्रीमियम ऐप्स और कुछ अलग तरह की सर्विसेज की जरूरत है तो एयरटेल का प्लान भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.