✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Jio Vs Airtel! 859 रुपये में कौन देता है ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी? यहां जानिए सब कुछ

एबीपी टेक डेस्क   |  07 Feb 2026 08:41 AM (IST)
Jio Vs Airtel! 859 रुपये में कौन देता है ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी? यहां जानिए सब कुछ

आज के समय में बहुत से लोग एक ही फोन में Jio और Airtel दोनों की सिम इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जब दोनों कंपनियां एक ही कीमत का रिचार्ज प्लान पेश करती हैं तो यह जानना जरूरी हो जाता है कि असली फायदा किसमें है. 859 रुपये का प्रीपेड प्लान Jio और Airtel, दोनों के पास मौजूद है लेकिन फायदे एक जैसे नहीं हैं. रिचार्ज करने से पहले अगर आप यह समझ लें कि किस कंपनी में ज्यादा डेटा और बेहतर वैलिडिटी मिल रही है तो आपका पैसा सही जगह खर्च होगा.

1

Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या ऑनलाइन काम.

2

वैलिडिटी की बात करें तो Jio का यह प्लान पूरे 84 दिनों तक चलता है. रोज 2GB डेटा के हिसाब से देखा जाए तो कुल मिलाकर यूजर को लगभग 168GB डेटा मिल जाता है. इसके अलावा Jio इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी जोड़ता है.

3

इसमें 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज, तीन महीने का Jio Hotstar मोबाइल और टीवी एक्सेस, साथ ही करीब 35,100 रुपये कीमत वाला 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन शामिल है.

4

Airtel के 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB नहीं बल्कि 1.5GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. यानी बेसिक सेवाओं में दोनों कंपनियां बराबर हैं फर्क डेटा की मात्रा में आता है.

5

इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की ही है, लेकिन रोज 1.5GB डेटा मिलने के कारण कुल डेटा लगभग 126GB तक सीमित रहता है. साफ शब्दों में कहें तो कीमत एक जैसी होने के बावजूद Airtel का यह प्लान Jio के मुकाबले करीब 42GB कम डेटा देता है.

6

हालांकि Airtel एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में अलग रास्ता अपनाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 12 महीने का Adobe Express Premium फ्री मिलता है जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये बताई जाती है. इसके अलावा स्पैम अलर्ट की सुविधा और महीने में एक बार फ्री हेलो ट्यून बदलने का ऑप्शन भी मिलता है.

7

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट से जुड़े डिजिटल फायदे हैं, तो 859 रुपये में Jio का प्लान ज्यादा वैल्यू देता है. वहीं अगर आप क्रिएटिव टूल्स और Airtel की एक्स्ट्रा सर्विसेज को अहम मानते हैं तो Airtel का प्लान भी आपके काम का हो सकता है. फैसला आखिरकार आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Jio Vs Airtel! 859 रुपये में कौन देता है ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी? यहां जानिए सब कुछ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.