✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

स्मार्ट टीवी स्लो चल रहा है? नया टीवी लेने से पहले ये सीक्रेट सेटिंग्स बदलें, हो जाएगा सुपरफास्ट

एबीपी टेक डेस्क   |  24 Jan 2026 02:57 PM (IST)
स्मार्ट टीवी स्लो चल रहा है? नया टीवी लेने से पहले ये सीक्रेट सेटिंग्स बदलें, हो जाएगा सुपरफास्ट

आज के समय में स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा बल्कि यह इंटरनेट, ऐप्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म का पूरा सेंटर बन चुका है. लेकिन कई बार कुछ महीनों या सालों के इस्तेमाल के बाद स्मार्ट टीवी अचानक स्लो हो जाता है. ऐप्स खुलने में समय लगने लगता है, रिमोट का रिस्पॉन्स धीमा पड़ जाता है और टीवी हैंग करने लगता है. ऐसे में लोग नया टीवी खरीदने का मन बना लेते हैं जबकि असल में जरूरत सिर्फ कुछ सेटिंग्स बदलने की होती है.

1

स्मार्ट टीवी स्लो होने की सबसे आम वजह स्टोरेज का भर जाना है. समय के साथ टीवी में कई ऐप्स, कैश फाइल्स और बेकार डेटा जमा हो जाता है जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. सेटिंग्स में जाकर Storage या Device Care ऑप्शन खोलें और अनावश्यक ऐप्स व कैश डेटा को क्लियर करें. ऐसा करने के बाद टीवी की स्पीड में तुरंत फर्क नजर आएगा.

2

ज्यादातर स्मार्ट टीवी में कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं जो RAM का इस्तेमाल करते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि टीवी सुस्त हो जाता है. सेटिंग्स में जाकर Running Apps या App Manager में देखें कि कौन-कौन से ऐप्स एक्टिव हैं और जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें बंद कर दें. इससे टीवी की रफ्तार बेहतर होती है.

3

कुछ ऐप्स टीवी ऑन होते ही अपने-आप चालू हो जाते हैं. ये ऐप्स टीवी की स्टार्टअप स्पीड को काफी धीमा कर देते हैं. अगर आपके टीवी में Auto Start या Startup Apps का ऑप्शन है तो उसमें जाकर गैर-जरूरी ऐप्स को डिसेबल कर दें. मेरा खुद का अनुभव है कि ऐसा करने से टीवी पहले से कहीं ज्यादा स्मूद चलने लगता है.

4

कई लोग सोचते हैं कि अपडेट से टीवी और स्लो हो जाएगा लेकिन हकीकत इसके उलट है. कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए बग्स ठीक करती है और परफॉर्मेंस सुधारती है. सेटिंग्स में जाकर देखें कि टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेटेड है या नहीं. नया अपडेट इंस्टॉल करने से हैंग और लैग की समस्या कम हो सकती है.

5

अगर ऊपर बताए गए सभी तरीके आज़माने के बाद भी टीवी स्लो चल रहा है तो Factory Reset एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे टीवी बिल्कुल नए जैसा हो जाता है. ध्यान रखें कि फैक्ट्री रिसेट से पहले अपने जरूरी अकाउंट और डेटा का बैकअप जरूर ले लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट टीवी स्लो चल रहा है? नया टीवी लेने से पहले ये सीक्रेट सेटिंग्स बदलें, हो जाएगा सुपरफास्ट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.