✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

iPhone Vs Samsung! कौन-सा फोन बेचने पर मिलेगा ज्यादा पैसा? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

हिमांशु तिवारी   |  20 Jul 2026 07:24 PM (IST)
iPhone Vs Samsung! कौन-सा फोन बेचने पर मिलेगा ज्यादा पैसा? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

अक्सर देखा गया है कि लोग जब नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बनाते हैं तो वो अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं जिससे उन्हें कुछ पैसे मिल जाएं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि iPhone और Samsung में से कौन-सा फोन बेचने पर ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिलती है? आइए जानते हैं क्या है पूरा हिसाब-किताब.

1

जानकारी के अनुसार, Apple के iPhone आमतौर पर अपनी कीमत लंबे समय तक बनाए रखते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी का मजबूत ब्रांड, लंबे समय तक मिलने वाले iOS अपडेट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी है. तीन-चार साल पुराने iPhone भी सेकेंड-हैंड मार्केट में अच्छी कीमत पर बिक जाते हैं.

2

इसके अलावा iPhone की मांग हमेशा बनी रहती है. कई लोग नया iPhone बजट की वजह से नहीं खरीद पाते हैं इसीलिए वो पुराना आईफोन भी कम कीमत में खरीद लेते हैं. इसीलिए आईफोन की रिसेल वैल्यू हमेशा ज्यादा रहती है.

3

अब बता दें कि Samsung हर साल अलग-अलग कीमतों और कैटेगरी में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन लॉन्च करता है. नए मॉडल आने के बाद पुराने मॉडल की कीमत तेजी से कम हो जाती है. हालांकि Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S और Galaxy Z सीरीज के फोन की अच्छी रिसेल वैल्यू मिल जाती है लेकिन मिड-रेंज और बजट Galaxy A या M सीरीज के फोन की एक्सचेंज वैल्यू ज्यादा नहीं होती है.

4

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन की रीसेल कीमत केवल ब्रांड से तय नहीं होती. कई दूसरी चीजें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं. इसमें फोन की फिजिकल कंडीशन, बैटरी की हेल्थ, स्टोरेज वेरिएंट ओरिजिनल बॉक्स और एक्सेसरीज और वारंटी की स्थिति भी फोन की रिसेल वैल्यू तय करने में मदद करता है.

5

बता दें कि अगर आपने Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल खरीदा है और एक-दो साल के अंदर बेचने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अच्छी कीमत मिल सकती है. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद ज्यादातर मामलों में iPhone की तुलना में Samsung की रीसेल वैल्यू कम रहती है.

6

अगर आप भी पुराना फोन बेचते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. फोन बेचने से पहले अपने सभी डेटा का बैकअप लें और फैक्ट्री रीसेट जरूर करें. साथ ही फोन को अच्छी तरह साफ करें, ओरिजिनल चार्जर और बॉक्स साथ रखें. इससे खरीदार का भरोसा बढ़ता है और बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • iPhone Vs Samsung! कौन-सा फोन बेचने पर मिलेगा ज्यादा पैसा? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.