✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा

एबीपी टेक डेस्क   |  21 Mar 2026 10:50 AM (IST)
iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा

iPhone इस्तेमाल करने वालों के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है. साइबर सिक्योरिटी से जुड़े विशेषज्ञों ने एक ऐसे खतरनाक स्पाइवेयर टूल का खुलासा किया है जो सिर्फ एक गलत क्लिक के जरिए आपके फोन में घुस सकता है. अगर कोई यूजर गलती से किसी संक्रमित या हैक की गई वेबसाइट पर पहुंच जाता है तो यह टूल बिना किसी बड़ी चेतावनी के डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकता है.

1

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टूलकिट को डार्कस्वॉर्ड नाम दिया गया है और इसका इस्तेमाल खास तौर पर टारगेटेड साइबर हमलों में किया गया था. यह हमला साधारण तरीके से नहीं होता बल्कि कई तकनीकी खामियों को एक साथ जोड़कर काम करता है. इसी वजह से इसे फुल-चेन एक्सप्लॉइट कहा जाता है जिसमें अलग-अलग कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स फोन के अंदर तक पहुंच जाते हैं.

2

यह पूरा अटैक Safari ब्राउज़र से शुरू होता है जहां वेबसाइट का कोड चलाने वाली सिस्टम लेयर को निशाना बनाया जाता है. इसके बाद यह धीरे-धीरे सिस्टम के दूसरे हिस्सों में प्रवेश करता हुआ ज्यादा अधिकार हासिल करता जाता है और अंत में फोन के कोर सिस्टम तक पहुंच जाता है. इस स्तर पर पहुंचने के बाद स्पाइवेयर को इंस्टॉल करना आसान हो जाता है और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती.

3

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हमले का मकसद यूजर्स की निजी जानकारी चुराना होता है. इसमें पासवर्ड, फोटो, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और मैसेज जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल हो सकती है.

4

खास बात यह है कि यह खतरा iOS 18 के कुछ खास वर्जन पर ज्यादा प्रभाव डालता था हालांकि Apple अब इन कमियों को ठीक कर चुका है.

5

फिर भी यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है. अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना, फोन को हमेशा अपडेट रखना और संदिग्ध वेबसाइट्स से दूर रहना ही इस तरह के साइबर खतरों से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • iPhone यूजर्स सावधान! एक क्लिक की गलती और फोन बन सकता है जासूस, खतरनाक स्पाइवेयर का बड़ा खुलासा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.