✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी आ रहा ग्रे टिक? जानिए इसका मतलब

मानसी उपाध्याय   |  24 Aug 2026 10:11 AM (IST)
क्या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी आ रहा ग्रे टिक? जानिए इसका मतलब

इंस्टाग्राम पर छोटा-सा अपडेट या चेंज यूजर्स का ध्यान सबसे जल्दी खींच लेता है. इन दिनों ऐसा ही एक चेंज चर्चा में है, जिसे लेकर कई यूजर्स अपने अकाउंट पर दिखाई देने वाले Grey Tick यानी ग्रे टिक को लेकर सवाल कर रहे हैं. कुछ लोग रील्स और पोस्ट के जरिए दावा कर रहे हैं कि ग्रे टिक आने के बाद उनके अकाउंट की रीच पहले जैसी नहीं रही और वीडियो पर पहले की तुलना में कम व्यूज मिल रहे हैं. ऐसे में कई यूजर्स यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह ग्रे टिक क्या है और क्या इसका उनकी रील्स की रीच से कोई संबंध है. अगर आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी नाम के पास हल्का ग्रे चेकमार्क दिखाई दे रहा है, तो आइए जानते हैं कि क्या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ग्रे टिक आ रहा है.

1

अगर आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यूजरनेम के पास हल्का या फीका Grey Checkmark दिखाई दे रहा है, तो यह एक तरह का इंस्टाग्राम प्रॉम्प्ट है. इसका मतलब माना जा रहा है कि आपका अकाउंट Meta Verified सब्सक्रिप्शन लेने के लिए योग्य है.

Continues below advertisement
2

जैसे ही आप इस ग्रे टिक पर टैप करते हैं, आपके सामने Meta Verified का ऑप्शन खुल जाता है. यहां से आप पेड सब्सक्रिप्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. सब्सक्रिप्शन लेने के बाद सामान्य ब्लू वेरिफाइड बैज मिलने का ऑप्शन होता है.

Continues below advertisement
3

इस ग्रे टिक को लेकर एक खास बात यह है कि इसे सिर्फ वही अकाउंट देख सकता है, जिस पर यह दिखाई दे रहा है यानी आपके फॉलोअर्स को आपके प्रोफाइल पर यह ग्रे टिक नजर नहीं आता है.

4

कई यूजर्स ग्रे टिक को कम रीच और कम व्यूज से जोड़ रहे हैं. हालांकि इंस्टाग्राम की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

5

अगर आपको लगता है कि आपके अकाउंट की रीच कम हुई है, तो पिछले 10-15 पोस्ट की रीच की तुलना करें. इंस्टाग्राम Insights में जाकर यह भी देखें कि लोग वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड में उसे छोड़ तो नहीं रहे.

6

इसके अलावा पोस्ट पर मिलने वाले शेयर और सेव भी चेक करें. अगर किसी वीडियो पर 2000 व्यूज हैं, लेकिन शेयर या सेव नहीं हुए हैं, तो हो सकता है कि वीडियो में लोगों को रोककर रखने या शेयर करने लायक कंटेंट उतना नहीं रहा हो. आप पहले जिस तरह की पोस्ट बना रहे थे और जो अच्छी चल रही थी, उसी तरह की वीडियो बनाकर भी तुलना कर सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • क्या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी आ रहा ग्रे टिक? जानिए इसका मतलब
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.