✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुराना फोन अब बनेगा घर का सिक्योरिटी गार्ड! ऐसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा

एबीपी टेक डेस्क   |  08 Apr 2026 06:09 PM (IST)
पुराना फोन अब बनेगा घर का सिक्योरिटी गार्ड! ऐसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा

अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचने की सोच रहे हैं लेकिन सही कीमत नहीं मिल रही तो अब उसे बेकार समझने की जरूरत नहीं है. आज के डिजिटल दौर में वही पुराना फोन आपके घर की सुरक्षा के लिए एक शानदार कैमरा बन सकता है वो भी बिना ज्यादा खर्च किए.

1

हर स्मार्टफोन में पहले से ही कैमरा, माइक्रोफोन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं होती हैं. बस जरूरत है एक अच्छे सिक्योरिटी ऐप की. आप Alfred Camera, Manything या IP Webcam जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं जो लाइव वीडियो को आपके दूसरे फोन तक पहुंचाते हैं.

2

जिस फोन को आप कैमरा बनाना चाहते हैं उसमें ऐप इंस्टॉल करें. फिर अपने नए फोन में भी वही ऐप डालें जो मॉनिटर का काम करेगा. दोनों डिवाइस में एक ही अकाउंट से लॉगिन करें ताकि वे आसानी से कनेक्ट हो जाएं और आप लाइव फुटेज देख सकें.

3

फोन को ऐसी जगह रखें जहां से पूरे एरिया पर नजर रखी जा सके. जैसे मुख्य दरवाजा, लिविंग रूम या बालकनी. ध्यान रखें कि फोन स्थिर रहे इसके लिए आप स्टैंड या ट्राइपॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिक्योरिटी कैमरा की तरह लगातार इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. इसलिए पुराने फोन को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखें. साथ ही, ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए उसे खुली जगह पर रखें.

4

इन ऐप्स में कई काम के फीचर्स मिलते हैं जैसे मोशन डिटेक्शन, नाइट विजन, क्लाउड स्टोरेज और टू-वे ऑडियो. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें सेट कर सकते हैं जिससे आपको तुरंत अलर्ट मिलते रहें.

5

इस आसान तरीके से आप बिना महंगे CCTV कैमरे खरीदे अपने घर की निगरानी कर सकते हैं. थोड़ी सी सेटिंग के साथ आपका पुराना फोन एक स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम में बदल सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • पुराना फोन अब बनेगा घर का सिक्योरिटी गार्ड! ऐसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.