✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Instagram पर पोस्ट डालने की टेंशन खत्म, ऐसे करें Schedule

मानसी उपाध्याय   |  30 Aug 2026 08:13 AM (IST)
Instagram पर पोस्ट डालने की टेंशन खत्म, ऐसे करें Schedule

Instagram अब यूजर्स के लिए कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो कंटेंट तैयार करने से लेकर उसे सही समय पर पोस्ट करने तक का काम आसान बनाते हैं. खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और उन लोगों के लिए, जिन्हें किसी तय समय पर पोस्ट शेयर करनी होती है, Instagram का Schedule Posts फीचर काफी काम का हो सकता है. इसकी मदद से आप पहले से पोस्ट या रील तैयार करके उसके लिए तारीख और समय तय कर सकते हैं. इसके बाद आपको पोस्ट पब्लिश करने के समय Instagram पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होती है. इससे बार-बार एक ही काम करने में लगने वाला समय बच सकता है और पोस्ट करना भूलने की संभावना भी कम हो जाती है.

1

Instagram का Schedule Posts फीचर यूजर्स को किसी पोस्ट या रील को पहले से तैयार करके उसकी पब्लिशिंग का समय तय करने की सुविधा देता है.अगर आप किसी खास समय पर कंटेंट पोस्ट करना चाहते हैं, लेकिन उस समय उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो पहले ही पोस्ट शेड्यूल की जा सकती है. हालांकि Instagram के मुताबिक Product Tagging, Collaborative Posts, Sponsored Posts और Fundraisers जैसे फीचर्स शेड्यूल किए गए कंटेंट के साथ काम नहीं करते हैं.

Continues below advertisement
2

Instagram पर पोस्ट शेड्यूल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए आपका Instagram अकाउंट पब्लिक होना चाहिए. एक दिन में अधिकतम 25 पोस्ट शेड्यूल की जा सकती हैं. पोस्ट को अधिकतम 30 दिन पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है.

Continues below advertisement
3

शेड्यूल करते समय जो Privacy और Audience Settings चुनी गई होंगी, वही पोस्ट पब्लिश होने पर भी लागू रहेंगी. पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स Instagram ऐप से Photos, Reels और Carousel Posts को शेड्यूल कर सकते हैं.

4

पोस्ट शेड्यूल करने के लिए Instagram खोलकर ऊपर बाईं तरफ Create पर टैप करें या Feed से दाईं तरफ स्वाइप करें. इसके बाद Post या Reel चुनें. जिस फोटो या वीडियो को पोस्ट करना है, उसे सेलेक्ट करें और Next पर टैप करें.

5

अब अपनी जरूरत के मुताबिक Caption, Effects या Filters जोड़कर कंटेंट तैयार करें. नीचे स्क्रॉल करें और More Options पर टैप करें. अब Schedule this post या Schedule this reel को ऑन करें.

6

इसके बाद अपनी पसंद की तारीख और समय सेट करें. Done पर टैप करके Back जाएं और आखिर में Schedule पर टैप कर दें. आपका पोस्ट या Reel तय तारीख और समय के लिए सेव हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram पर पोस्ट डालने की टेंशन खत्म, ऐसे करें Schedule
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.