✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

डेटा खत्म होने से परेशान? बिना प्लान बदले ऐसे बचाएं Mobile Data, ये ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान

एबीपी टेक डेस्क   |  16 Apr 2026 05:55 PM (IST)
डेटा खत्म होने से परेशान? बिना प्लान बदले ऐसे बचाएं Mobile Data, ये ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान

क्या आपका मोबाइल डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाता है? इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कई ऐप्स बिना जानकारी के बैकग्राउंड में डेटा इस्तेमाल करते रहते हैं. इसके अलावा सिस्टम और ऐप अपडेट भी काफी डेटा खर्च कर देते हैं. अगर आप अपने डेटा को लंबे समय तक बचाना चाहते हैं तो ये आसान तरीके आपके काम आ सकते हैं.

1

अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन खोलें. जब भी इंटरनेट की जरूरत न हो मोबाइल डेटा बंद कर दें. यह छोटी सी आदत आपके डेटा को काफी हद तक बचा सकती है. कई बार हम अनजाने में हॉटस्पॉट ऑन छोड़ देते हैं जिससे डेटा तेजी से खत्म होता है. इसलिए More Connections या हॉटस्पॉट सेटिंग्स में जाकर जांच लें कि यह बंद है या नहीं.

Continues below advertisement
2

फोन में मौजूद Data Saver फीचर को ऑन करने से बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स का डेटा इस्तेमाल सीमित हो जाता है. इससे बिना जरूरत डेटा खर्च होने से बचता है और आपका प्लान ज्यादा समय तक चलता है.

Continues below advertisement
3

जब भी मौका मिले मोबाइल डेटा की जगह Wi-Fi का इस्तेमाल करें. घर, ऑफिस या किसी भरोसेमंद जगह पर Wi-Fi का इस्तेमाल करने से आपका मोबाइल डेटा काफी बच सकता है. साथ ही, वीडियो या बड़े फाइल्स Wi-Fi पर डाउनलोड करना ज्यादा बेहतर रहता है.

4

अक्सर ऐप्स अपने आप अपडेट होने लगते हैं जिससे डेटा तेजी से खर्च होता है. इसलिए सेटिंग्स में जाकर ऑटो-अपडेट को बंद करें या केवल Wi-Fi पर ही अपडेट होने का विकल्प चुनें. इसी तरह WhatsApp जैसे ऐप्स में ऑटो-डाउनलोड फीचर होता है जो फोटो और वीडियो अपने आप डाउनलोड कर लेता है. इसे बंद करके या सिर्फ Wi-Fi पर सेट करके आप काफी डेटा बचा सकते हैं.

5

Google Chrome जैसे ब्राउजर का इस्तेमाल करने के बाद टैब्स को बंद करना जरूरी है क्योंकि खुले टैब्स भी बैकग्राउंड में डेटा खर्च करते रहते हैं. साथ ही, अपने स्क्रीन टाइम को सीमित रखें और जरूरत के हिसाब से ही इंटरनेट का उपयोग करें. वीडियो, गाने या जरूरी कंटेंट को Wi-Fi पर डाउनलोड करके बाद में ऑफलाइन इस्तेमाल करें. इससे आपका मोबाइल डेटा बचेगा और आप बिना इंटरनेट के भी कंटेंट देख पाएंगे.

6

Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय हमेशा सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क ही चुनें. किसी अनजान या संदिग्ध जगह के Wi-Fi से कनेक्ट होने से बचें क्योंकि इससे डेटा चोरी या ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना अपना प्लान बदले ही मोबाइल डेटा को लंबे समय तक चला सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • डेटा खत्म होने से परेशान? बिना प्लान बदले ऐसे बचाएं Mobile Data, ये ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.