✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Instagram पर Spam Messages से हो गए हैं परेशान? ऐसे मिनटों में हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा

हिमांशु तिवारी   |  13 Jul 2026 03:59 PM (IST)
Instagram पर Spam Messages से हो गए हैं परेशान? ऐसे मिनटों में हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आज के समय में एक ट्रेंडिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. यहां लोग मनोरंजन से लेकर पैसा कमाने तक का काम कर रहे हैं. लेकिन अब स्पैम मैसेज से यूजर्स को काफी परेशानी होती है. बता दें कि आज के समय में स्पैम मैसेज और कॉल ने कई यूजर्स को काफी परेशान कर रखा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी स्पैम मैसेज बढ़ चुके हैं. अगर आप भी इंस्टाग्राम पर स्पैम मैसेज से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकेंगे.

1

आपको बता दें कि Instagram में यूजर्स को स्पैम फिल्टर फीचर मिलता है जो यूजर्स को स्पैम मैसेज से बचाने के ले बनाया गया है. दरअसल, ये फीचर संदिग्ध अकाउंट्स और मैसेज की पहचान करके उन्हें आपके मेन चैट से अलग कर देता है. इससे आपके इनबॉक्स में केवल जरूरी मैसेज ही दिखाई देते हैं.

Continues below advertisement
2

बता दें कि इस फीचर की मदद से यूजर्स फर्जी लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से भी बच सकते हैं. ऐसे में अगर आप Instagram ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Continues below advertisement
3

सबसे पहले Instagram ऐप खोलें. इसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाएं. अब ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन लाइन (Menu) आइकन पर टैप करें. इसके बाद Settings and Activity में जाएं. यहां पर Messages and Story Replies ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करें. इसके बाद Message Controls पर टैप करें. यहां आप तय कर सकते हैं कि कौन आपको मैसेज भेज सकता है और किसके मैसेज सीधे Message Requests में जाएंगे.

4

इतना ही नहीं, इस फीचर की मदद से आप अनजान लोगों और संदिग्ध अकाउंट्स के लिए फिल्टर लगा सकते हैं जिससे वे आपको मैसेज नहीं भेज सकेंगे. इन सेटिंग्स के बाद स्पैम मैसेज काफी हद तक कम हो जाएंगे.

5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर के साथ-साथ आपको खुद भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सावधान रहना चाहिए. सिर्फ स्पैम फिल्टर ऑन करना ही काफी नहीं है. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. साथ ही संदिग्ध अकाउंट्स को तुरंत Block या Report करें.

6

अपनी निजी जानकारी, OTP या बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें. इसके अलावा समय-समय पर Instagram ऐप को अपडेट करते रहें ताकि आपको नए सेफ्टी फीचर्स मिलते रहें. बता दें कि आज के समय में ये फीचर यूजर्स को साइबर फ्रॉड जैसे खतरे से बचाने में काफी मदद करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram पर Spam Messages से हो गए हैं परेशान? ऐसे मिनटों में हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.