✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

अगर मिले ये संकेत तो समझ जाइए कोई और चला रहा आपका गूगल अकाउंट, जानिए कैसे पहचानें

एबीपी टेक डेस्क   |  05 Sep 2025 10:23 AM (IST)
अगर मिले ये संकेत तो समझ जाइए कोई और चला रहा आपका गूगल अकाउंट, जानिए कैसे पहचानें

आज की डिजिटल दुनिया में गूगल अकाउंट हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. जीमेल से लेकर गूगल ड्राइव, यूट्यूब और गूगल फ़ोटो तक – एक ही अकाउंट से हमारी लगभग पूरी डिजिटल पहचान जुड़ी होती है. ऐसे में अगर कोई और आपके अकाउंट तक पहुँच जाए, तो न सिर्फ आपकी प्राइवेसी बल्कि आपकी वित्तीय और व्यक्तिगत सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि गूगल कुछ ऐसे संकेत देता है जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपका अकाउंट कहीं और से इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा.

1

यदि आपको अचानक गूगल की ओर से नए डिवाइस से लॉगिन का अलर्ट मिलने लगे और आपने खुद लॉगिन नहीं किया है तो समझ लीजिए कोई और आपके अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा है. गूगल ऐसे मामलों में मेल या नोटिफिकेशन भेजता है ताकि आप तुरंत कार्रवाई कर सकें.

2

अगर आपके गूगल अकाउंट की रिकवरी ईमेल या फ़ोन नंबर अपने आप बदल गया हो और आपको इसकी जानकारी न हो, तो यह बड़ा खतरे का संकेत है. हैकर्स सबसे पहले अकाउंट रिकवरी ऑप्शन बदलते हैं ताकि असली यूज़र पासवर्ड रीसेट न कर पाए.

3

कई बार अकाउंट हैक होने पर आपकी ईमेल आईडी से स्पैम या फ़िशिंग मेल भेजे जाने लगते हैं. अगर ‘सेंट बॉक्स’ में आपको ऐसे मेल दिखें जिन्हें आपने कभी नहीं लिखा तो समझ लें कि कोई और आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है.

4

यदि आपके गूगल ड्राइव में अज्ञात फाइलें या आपके गूगल फ़ोटो में अजीब तस्वीरें सेव दिखाई देने लगें तो यह संकेत हो सकता है कि किसी और को आपके अकाउंट तक पहुँच मिली हुई है.

5

कभी-कभी आपको लगेगा कि आपने सही पासवर्ड डाला है लेकिन अकाउंट खुल ही नहीं रहा. इसका मतलब है कि किसी ने पासवर्ड बदल दिया है और अब आपको बाहर कर दिया गया है.

6

तुरंत पासवर्ड बदलें और मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन कर लें, ताकि लॉगिन के लिए सिर्फ पासवर्ड ही नहीं बल्कि ओटीपी या सिक्योरिटी कोड भी ज़रूरी हो. अकाउंट की ‘रिसेंट एक्टिविटी’ जांचें और देखें कि किन-किन डिवाइस से लॉगिन हुआ है. अगर कोई संदिग्ध डिवाइस दिखे तो उसे तुरंत साइन आउट कर दें. अपने रिकवरी ईमेल और मोबाइल नंबर को अपडेट रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • अगर मिले ये संकेत तो समझ जाइए कोई और चला रहा आपका गूगल अकाउंट, जानिए कैसे पहचानें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.