✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Instagram पर रहना है पूरी तरह प्राइवेट? ये आसान ट्रिक छिपा देगी आपकी Online Activity

एबीपी टेक डेस्क   |  10 Mar 2026 08:42 AM (IST)
1

अगर आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते समय किसी को यह न पता चले कि आप कब ऑनलाइन थे तो इसके लिए ऐप में एक खास सेटिंग मौजूद है. इस सेटिंग को बंद करने के बाद आप आराम से इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर सकते हैं और किसी को आपकी एक्टिविटी के बारे में जानकारी नहीं मिलेगी.

Continues below advertisement
2

इंस्टाग्राम में जब कोई यूजर ऐप पर सक्रिय होता है तो उसकी प्रोफाइल के पास एक छोटा सा हरा डॉट दिखाई देता है. इसके अलावा मैसेज सेक्शन में यह भी दिख सकता है कि कोई व्यक्ति आखिरी बार कब एक्टिव था. इस सुविधा को Active Status कहा जाता है.

Continues below advertisement
3

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है इसलिए आपके फॉलोअर्स या जिन लोगों से आपने चैट की है वे आसानी से देख सकते हैं कि आप इस समय ऑनलाइन हैं या हाल ही में कब ऐप का इस्तेमाल किया था.

4

जब आप इस फीचर को बंद कर देते हैं तो आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी दूसरों को दिखाई नहीं देती. इसका मतलब यह है कि कोई यह नहीं देख पाएगा कि आप अभी ऐप पर मौजूद हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे. इससे आपको बार-बार मैसेज का तुरंत जवाब देने का दबाव भी महसूस नहीं होगा और आप अपनी सुविधा के अनुसार ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे.

5

हालांकि इस सेटिंग को बंद करने के बाद एक बदलाव और होता है. जिस तरह दूसरे लोग आपकी एक्टिविटी नहीं देख पाएंगे उसी तरह आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपके दोस्त या अन्य यूजर्स कब ऑनलाइन हैं.

6

इंस्टाग्राम में इस फीचर को बंद करना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाना होता है. इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करके Settings and Activity सेक्शन में जाना पड़ता है. यहां Messages and story replies नाम का विकल्प दिखाई देगा जिसमें जाने के बाद Show Activity Status का ऑप्शन मिलता है. जैसे ही आप इस टॉगल को बंद कर देते हैं आपकी ऑनलाइन जानकारी दूसरों को दिखनी बंद हो जाती है. यही सेटिंग एंड्रॉयड, आईफोन और वेब वर्जन—तीनों में लगभग इसी तरह मिलती है.

7

एक बार यह फीचर बंद होने के बाद आप इंस्टाग्राम पर कितनी भी देर तक सक्रिय रहें किसी को यह पता नहीं चल पाएगा कि आप कब ऑनलाइन थे या आखिरी बार कब ऐप का इस्तेमाल किया था. इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहती है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा आराम से किया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram पर रहना है पूरी तरह प्राइवेट? ये आसान ट्रिक छिपा देगी आपकी Online Activity
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.