Smartphone Battery एक बार चार्ज करने के बाद चलेगी पूरा दिन, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक्स

smartphone
अगर आप बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो स्मार्टफोन की ब्राइटनेस को मीडियम पर कर दें. इससे बैटरी घंटों तक चलती है और यूजर्स की आंखों पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है.
बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए स्पीकर के वॉल्यूम को भी मीडियम से थोड़ा कम ही पर ही रखें. जब तक जरूरत ना पड़े इसे मीडियम से ऊपर ना करें. इससे आप काफी बैटरी बचा पाएंगे.
अगर आपके स्मार्टफोन का प्रोसेसर ज्यादा लोड लेता है यह यह भी बैटरी ज्यादा खत्म होने की वजह बन सकता है. ऐसे में हैवी गेम्स को स्मार्टफोन से रिमूव कर दें.
अगर आपके स्मार्टफोन में जरूरत से ज्यादा फाइल्स इकट्ठा हो गई है तो इन्हें प्रायोरिटी के हिसाब से रिमूव कर दें क्योंकि इनसे स्मार्ट फोन के प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से बैटरी कंजूमिंग बढ़ जाती है.
अगर आप डुप्लीकेट चार्जर की मदद से या किसी और के चार्जर से स्मार्टफोन चार्ज करते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें क्योंकि डुप्लीकेट चार्जर ना सिर्फ स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को कम करेगा बल्कि इसे खराब भी कर सकता है.