आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर

मानसी उपाध्याय   |  30 Oct 2026 10:10 AM (IST)
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर

WhatsApp पर मैसेज के अलावा निजी बातचीत, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और परिवार-दोस्तों के कई कॉन्टैक्ट जुड़े होते हैं. ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके WhatsApp अकाउंट का एक्सेस मिल जाए, तो आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ सकता है. कोई आपके नंबर से दूसरों को मैसेज भेज सकता है और आपके जानने वालों को भी परेशानी हो सकती है. अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट किसी और के इस्तेमाल में है या अचानक उसका एक्सेस चला गया है, तो घबराने की जगह कुछ जरूरी कदम उठाकर दोबारा कंट्रोल पाया जा सकता है.

1

अगर किसी अनजान व्यक्ति के अकाउंट इस्तेमाल करने का शक है, तो सबसे पहले अपने दोस्तों और परिवार को इसकी जानकारी दें. आपके नंबर से कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें मैसेज भेज सकता है. WhatsApp आपके नंबर से अकाउंट रजिस्टर करने की कोशिश होने पर नोटिफिकेशन भी भेजता है.

Continues below advertisement
2

अगर आपका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे के पास चला गया है, तो अपने फोन में WhatsApp खोलें और दोबारा लॉग इन करने का ऑप्शन चुनें. अपना पूरा फोन नंबर डालने के बाद SMS या कॉल से मिलने वाला छह अंकों का वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें, दोबारा रजिस्ट्रेशन करने पर आपके अकाउंट में लॉग इन दूसरे डिवाइस अपने आप लॉग आउट हो जाएंगे, ध्यान रखें यह कोड किसी के साथ शेयर न करें,

Continues below advertisement
3

अकाउंट में दोबारा लॉग इन करते समय WhatsApp आपसे टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN भी मांग सकता है. अगर आपको यह PIN नहीं पता, तो कुछ मामलों में सात दिन इंतजार करने के बाद दोबारा कोशिश करनी पड़ सकती है, हालांकि छह अंकों का कोड दर्ज करने पर दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट से लॉग आउट हो जाता है.

4

अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको लगातार मैसेज भेज रहा है, तो WhatsApp पर उसकी चैट खोलें और उसे ब्लॉक कर दें. अगर मैसेज संदिग्ध हैं या आपको परेशान करने के लिए भेजे जा रहे हैं, तो उस नंबर की रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

5

WhatsApp में Settings खोलें. इसके बार Privacy में Advanced पर जाकर Block unknown account messages ऑप्शन चालू किया जा सकता है. यह फीचर तब अनजान अकाउंट से आने वाले बहुत ज्यादा मैसेज रोकने में मदद करता है, जब उनकी संख्या असामान्य रूप से बढ़ जाती है. यह सभी अनजान मैसेज को ब्लॉक नहीं करता है.

6

अपने WhatsApp का वेरिफिकेशन कोड किसी को न बताएं. अगर आपने नया SIM लिया है, लेकिन अकाउंट पुराने नंबर से जुड़ा है, तो WhatsApp के Change Number फीचर का इस्तेमाल करें. अगर चैट का बैकअप Google Account या iCloud पर है, तो अकाउंट वापस पाने के बाद चैट हिस्ट्री रीस्टोर की जा सकती है. WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है, ऐसे में नए डिवाइस पर अकाउंट रजिस्टर करने वाला व्यक्ति आपकी पुरानी बातचीत नहीं पढ़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो