✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Google Account को रखें सुरक्षित, ऐसे एक्टिव करें 2-Step Verification

मानसी उपाध्याय   |  23 Sep 2026 07:13 PM (IST)
Google Account को रखें सुरक्षित, ऐसे एक्टिव करें 2-Step Verification

आज के समय में एक Google Account सिर्फ Gmail चलाने तक सीमित नहीं है. इसी एक अकाउंट से Google Docs, Google Drive और कई दूसरी Google Services को एक्सेस किया जा सकता है. Google Play Store पर ऐप या गेम खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई Payment Information भी अकाउंट से जुड़ी होती है. ऐसे में Google Account का सुरक्षित रहना काफी जरूरी हो जाता है. अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपका पासवर्ड मिल भी जाए, तब भी अकाउंट तक सीधी पहुंच रोकने के लिए 2-स्टेप वेरिफिकेशन मदद कर सकता है. इसे एक्टिव करने के बाद Login के दौरान पासवर्ड के साथ एक दूसरा Verification Step भी जुड़ जाता है. तो आइए जानते हैं कि Google Account को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए 2-Step Verification कैसे एक्टिव करें.

1

2-स्टेप वेरिफिकेशन Google Account की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाली दो चरणों की प्रक्रिया है. इसमें पासवर्ड डालने के बाद एक और तरीके से पहचान की पुष्टि करनी होती है. इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा बढ़ जाती है और बिना अनुमति किसी के लिए उसमें प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है.

Continues below advertisement
2

अगर किसी तरह Google Account का Password लीक या चोरी हो जाता है, तो सिर्फ Password के आधार पर Account में प्रवेश नहीं किया जा सकता है. वहीं दूसरे Verification Step को पूरा करना भी जरूरी होता है. इससे Account में बिना अनुमति प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है.

Continues below advertisement
3

2-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव करने के लिए अपने Smartphone या PC में Google Chrome या कोई दूसरा Browser खोलें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रही Profile Photo पर टेप करें और Manage your Google Account ऑप्शन चुनें.

4

अब बाईं तरफ दिए गए Dashboard में Security & sign-in ऑप्शन पर जाएं. यहां How you sign in to Google सेक्शन के अंदर 2-स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टेप करें.

5

2-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाने के बाद Google आपसे Account का Password Enter करने के लिए कहेगा. Password डालने के बाद Second steps वाला पेज खुलेगा. यहां से दूसरे Verification का तरीका सेट किया जा सकता है.

6

Google Account में Second Verification के लिए कई ऑप्शन दिए जाते हैं. इनमें Passkeys और Security Keys, Google Prompt, Authenticator, Phone Number और Backup Codes शामिल हैं. Google Authenticator का इस्तेमाल करके Verification Codes भी बनाए जा सकते हैं, जिन्हें दूसरे Verification Step के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Google Account को रखें सुरक्षित, ऐसे एक्टिव करें 2-Step Verification
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.