✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बच्चे कब तक चलाएंगे Facebook-Instagram? सरकार तय करेगी स्क्रीन टाइम! इस राज्य ने बना लिया पूरा प्लान

एबीपी टेक डेस्क   |  25 Feb 2026 01:51 PM (IST)
बच्चे कब तक चलाएंगे Facebook-Instagram? सरकार तय करेगी स्क्रीन टाइम! इस राज्य ने बना लिया पूरा प्लान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram और Snapchat बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन इनके बढ़ते इस्तेमाल को लेकर अब चिंता भी गहराती जा रही है. बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए Bihar सरकार ने स्क्रीन टाइम को लेकर ठोस नीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

1

विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने बताया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से काम किया जा रहा है. सरकार ने बेंगलुरु स्थित National Institute of Mental Health and Neurosciences (NIMHANS) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इस रिपोर्ट में बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया इस्तेमाल और ऑनलाइन गेमिंग के प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा.

2

सरकार का मानना है कि यह केवल एक विभाग का विषय नहीं बल्कि बहु-क्षेत्रीय मुद्दा है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और अभिभावकों की भूमिका भी अहम होगी. रिपोर्ट मिलने के बाद विभिन्न पक्षों से चर्चा कर एक समग्र नीति का मसौदा तैयार किया जाएगा.

3

विधानसभा में इस विषय को जदयू विधायक समृद्ध वर्मा ने उठाया था. उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए बच्चों में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सवाल खड़े किए. इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस दिशा में नीतिगत कदम उठाने जा रही है.

4

देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की बहस तेज हो रही है. Goa में पहले ही बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर कानून बनाने की मांग उठ चुकी है. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Australia ने पिछले वर्ष 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया था.

5

बिहार में यदि स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने वाली नीति लागू होती है तो यह अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की लत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है. हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिन्होंने इस मुद्दे की गंभीरता को और बढ़ा दिया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बच्चे कब तक चलाएंगे Facebook-Instagram? सरकार तय करेगी स्क्रीन टाइम! इस राज्य ने बना लिया पूरा प्लान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.