✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Google and Facebook Account Settings: आपके बाद आपके Google और Facebook अकाउंट्स का क्या होगा? आज ही सेट कर लें यह 'डिजिटल वसीयत'

एबीपी लाइव   |  17 Jul 2026 08:35 AM (IST)
Google and Facebook Account Settings: आपके बाद आपके Google और Facebook अकाउंट्स का क्या होगा? आज ही सेट कर लें यह 'डिजिटल वसीयत'

आजकल हमारी पूरी जिंदगी ऑनलाइन है. चाहे हमारी फोटो हो, ईमेल या बैंक की जानकारी हो, सबकुछ Google और Facebook जैसे अकाउंट्स में सेव रहता है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपको कुछ हो जाए तो इन अकाउंट्स का क्या होगा? आपके परिवार वाले इन्हें कैसे संभालेंगे? इसी सवाल का जवाब है डिजिटल वसीयत. यह एक ऐसी सेटिंग है जिससे आप पहले से तय कर सकते हैं कि आपके बाद आपका डेटा किसे मिलेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी. यह कैसे काम करता है और इसको कैसे सेट करते हैं.स

1

सबसे पहले बात करते हैं Google की. Google का एक फीचर है जिसका नाम Inactive Account Manager हैं. इसमें आप तय कर सकते हैं कि अगर आपने अपना Google अकाउंट एक तय समय तक इस्तेमाल नहीं किया, तो क्या होना चाहिए. आप यह समय 3 महीने से लेकर 18 महीने के बीच कहीं भी सेट कर सकते हैं. जब यह समय पूरा हो जाता है और आप अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते, तो Google पहले आपके फोन नंबर और दूसरे ईमेल पर संदेश भेजकर पूछता है कि क्या आप ठीक हैं. अगर कोई जवाब नहीं आता, तो आपके चुने हुए लोगों को सूचना भेज दी जाती है. 

Continues below advertisement
2

इस फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि आप 10 लोगों तक को अपना भरोसेमंद व्यक्ति बना सकते हैं. आप हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग तय कर सकते हैं कि उसे क्या मिलेगा. जैसे आप अपनी पत्नी को ईमेल और फोटो का एक्सेस दे सकते हैं, और अपने बेटे को सिर्फ Google Drive का एक्सेस दे सकते हैं. इसके अलावा आप यह भी तय कर सकते हैं कि उस समय के बाद आपका पूरा अकाउंट अपने आप डिलीट हो जाए. इसे सेट करने के लिए आपको myaccount.google.com पर जाकर Data and Privacy वाले हिस्से में जाना है और वहां डिजिटल विरासत की योजना बनाएं वाला ऑप्शन चुन लें. 

Continues below advertisement
3

अब बात करते हैं Facebook की, तो Facebook पर इस फीचर को Legacy Contact कहा जाता है. इसमें आप किसी एक व्यक्ति को चुन सकते हैं जो आपके बाद आपकी प्रोफाइल को संभालेगा. जब आपकी प्रोफाइल को यह दर्जा मिलता है, तो आपके नाम के आगे Remembering यानी याद में लिखा हुआ आता है. आपका चुना हुआ व्यक्ति आपकी पुरानी पोस्ट नहीं हटा सकता और न ही आपके मैसेज पढ़ सकता है. लेकिन वह आपकी प्रोफाइल फोटो बदल सकता है और नई पोस्ट डालकर लोगों को सूचना दे सकता है. अगर आप चाहें तो यह भी तय कर सकते हैं कि आपके बाद आपका पूरा अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाए, न कि याद में बदला जाए. 

4

Facebook पर यह सेटिंग करने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके Settings and Privacy में जाना है. वहां से Settings चुनें, फिर Accounts Center में जाकर Personal Details पर क्लिक करें. इसके बाद Account Ownership and Control वाले हिस्से में  Memorialization के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. 

5

एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सिर्फ यह सेटिंग करना काफी नहीं है. आपको उस व्यक्ति को बताना भी चाहिए कि आपने उसे यह जिम्मेदारी दी है. अगर उसे पता ही नहीं होगा, तो जरूरत पड़ने पर वह कुछ नहीं कर पाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Google and Facebook Account Settings: आपके बाद आपके Google और Facebook अकाउंट्स का क्या होगा? आज ही सेट कर लें यह 'डिजिटल वसीयत'
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.