✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Google Account को सेफ रखना चाहते हैं तो तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग, लैपटॉप में भी करेगी काम

एबीपी टेक डेस्क   |  27 Jan 2024 12:52 PM (IST)
Google Account को सेफ रखना चाहते हैं तो तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग, लैपटॉप में भी करेगी काम

गूगल अकाउंट सेफ्टी एंड सिक्योरिटी

1

सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल अगर आप डेली करते हैं या गूगल अकाउंट आपका है तो आपने एक वर्ड, Passkey जरूर सुना होगा. जिन लोगों ने नहीं सुना उनके लिए बता दें, ये एक नया सिक्योरिटी फीचर है जो लगभग आजकल हर कंपनी अपने अकाउंट के साथ यूजर्स को दे रही है.

2

Passkey क्या है? passkey आपके अकाउंट को वेरीफाई करने का एक नया तरीका है जिसमें आप बिना पासवर्ड, ओटीपी डाले अपने बायोमेट्रिक के जरिए अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं. इस फीचर से आपकी अकाउंट सेफ्टी बढ़ जाती है कोई भी इसे हैक नहीं कर पाएगा. हालांकि फिलहाल गूगल ने इसे अकाउंट लॉगिन के लिए डिफॉल्ट नहीं किया है, लेकिन फिर भी ये आपके अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ाता है.

3

अपने गूगल अकॉउंट के लिए passkey को ऑन करने के लिए सबसे पहले आप गूगल अकॉउंट में जाएं और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी में आकर Passkey के ऑप्शन पर क्लिक करें. अगर आप पहली बार इस ऑप्शन में आएं हैं तो Use Passkey के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और मोबाइल फिंगरप्रिंट डालकर इसे कन्फर्म करें. अगली बार जब भी आप अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट को खोलेंगे तो आप बिना पासवर्ड डाले passkey की मदद से लॉगिन कर पाएंगे.

4

Passkey को ऑन रखने से एक फायदा ये भी होगा कि कोई भी आपके गूगल अकाउंट की सेंसिटिव सेटिंग को बिना passkey के नहीं बदल पाएगा. हालांकि फिलहाल गूगल ने इसे डिफॉल्ट नहीं किया है. पसवर्ड का ऑप्शन भी सेटिंग बदलने के लिए मौजूद है. यदि आपके लैपटॉप में बायोमेट्रिक का ऑप्शन मौजूद है तो इसमें भी अकाउंट लॉगिन आप Passkey की मदद से बिना पासवर्ड डाले कर सकते हैं.

5

passkey के अलावा अकाउंट सेफ्टी के लिए 2FA को भी ऑन जरूर रखें. इससे ये फायदा होगा कि जब भी आपके अकाउंट को दूसरी जगह ऑन किया जाएगा तो आपसे या आपके प्राइमरी डिवाइस पर एक कन्फर्मेशन मैसेज जरूर भेजा जाएगा. यदि आपको लगता है कि कोई और आपके अकाउंट को कहीं से एक्सेस कर रहा है तो कन्फर्मेशन न दें और तुरंत पासवर्ड बदल लें. इस फीचर के ऑन होने से अकाउंट के हैक होने के चांस काफी कम हो जाते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Google Account को सेफ रखना चाहते हैं तो तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग, लैपटॉप में भी करेगी काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.