✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

झटका! Google ने अचानक बंद किया अपना पॉपुलर ऐप, भारत समेत करोड़ों यूजर्स पर पड़ा सीधा असर

एबीपी टेक डेस्क   |  27 Feb 2026 09:15 AM (IST)
1

अब इसकी जगह मौसम की जानकारी सीधे गूगल सर्च पेज के भीतर दिखाई देगी. इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले 9to5Google की रिपोर्ट में सामने आई थी. पहले जिस शॉर्टकट पर टैप करते ही वेदर स्क्रीन खुल जाती थी अब वही विकल्प यूज़र को सीधे सर्च रिजल्ट पेज पर ले जाता है.

Continues below advertisement
2

पहले का Google Weather अलग ऐप की तरह डाउनलोड नहीं किया जाता था बल्कि यह गूगल ऐप के अंदर फुल-स्क्रीन अनुभव के रूप में खुलता था. इसकी पहचान Froggy नाम के एनिमेटेड बैकग्राउंड से होती थी जो मौसम के हिसाब से बदलता रहता था.

Continues below advertisement
3

इंटरफेस बेहद साफ और बिना किसी विज्ञापन या अतिरिक्त लिंक के होता था. यूजर मौजूदा तापमान, आने वाले 10 दिनों का पूर्वानुमान और सेव किए गए शहरों की जानकारी आसानी से देख सकते थे. खासकर नॉन-पिक्सल एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह मौसम चेक करने का तेज और सुविधाजनक तरीका था.

4

अब जो नया इंटरफेस दिखेगा वह पारंपरिक सर्च रिजल्ट पेज का हिस्सा है. इसमें प्रति घंटे और 10 दिन तक का पूर्वानुमान, एयर क्वालिटी से जुड़ी जानकारी और अन्य विस्तृत आंकड़े शामिल हैं. हालांकि जानकारी पहले से ज्यादा मिलती है लेकिन इसके साथ दूसरे लिंक और संबंधित सर्च सुझाव भी नजर आते हैं. इससे अनुभव थोड़ा कम फोकस्ड हो जाता है और पुराने सरल डिजाइन की कमी महसूस हो सकती है.

5

Google Pixel इस्तेमाल करने वालों पर इस बदलाव का असर कम पड़ेगा, क्योंकि इन डिवाइस में पहले से अलग Pixel Weather ऐप उपलब्ध है. असल असर उन यूजर्स पर होगा जो अन्य एंड्रॉयड फोन्स में पुराने वेदर शॉर्टकट को नियमित रूप से इस्तेमाल करते थे.

6

दरअसल, यह कदम कंपनी की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसमें अलग-अलग छोटे फीचर्स को हटाकर अधिक सेवाओं को सीधे सर्च प्लेटफॉर्म में समाहित किया जा रहा है. इससे सिस्टम को एकीकृत तो किया जा रहा है लेकिन कई यूजर्स के लिए पुराना, सरल और परिचित अनुभव अब बीते वक्त की बात बन गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • झटका! Google ने अचानक बंद किया अपना पॉपुलर ऐप, भारत समेत करोड़ों यूजर्स पर पड़ा सीधा असर
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.