Gadgets Under 100 Rupees: सौ रुपये भी पूरे नहीं होंगे खर्च, यहां मिल रहे ढेरों गैजेट्स, जानें डिटेल्स

अगर हम आपसे कहें कि आप 100 रुपये के नोट में से भी गैजेट्स खरीद सकते हैं तो आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है. दरअसल, Amazon पर इस वक्त Great Summer Sale चल रही है, जहां ढेर सारे गैजेट्स आपको 100 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं. आइए जानते हैं
पहला गैजेट boAt Type C और A केबल हैं, जिन्हें सिर्फ और सिर्फ 99 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. यह केबल 3ए रैपिड चार्जिंग ऑफर करता है. इसके साथ ही इसमें आपको 480mbps तक डाटा ट्रांसमिशन स्पीड भी मिल जाती है.
दूसरा गैजेट Striff Multi Angle Tablet और Mobile स्टैंड है, जो कि सिर्फ 99 रुपये में मिल रहा है. इस स्टैंड को आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. ये मोबाइल स्टैंड बेहद ही स्टायलिश लुक में मिलता है.
100 रुपये के अंदर आने वाला अगला गैजेट ELV Mobile Phone Mount टेबलटॉप होल्डर है. यह मोबाइल स्टैंड एंटी स्लिप बॉटम और मेटल डिजाइन के साथ आता है जो कि बेहद स्टायलिश है. इसमें सॉफ्ट पैडिंग दी गई है.
इसके अलावा चौथा गैजेट Portronics Konnect L Type-C Cable है, जिसकी लंबाई 1.2 मीटर है. यह फास्ट चार्जिंग 3A सपोर्ट करता है, जिसे टाइप-सी डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.
अगला गैजेट Striff Webcam Cover Slide है, जो कि केवल 99 रुपये में मिल रहा है. आप इससे आसानी से लैपटॉप का वेबकैम छिपा सकते हो. डिवाइस हैक होने की स्थिति में कैमरा की मदद से जासूसी का डर नहीं रहता है.