✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

BSNL vs VI: 299 के रिचार्ज में कौन-सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदे?

प्रमोद कुमार   |  30 Jul 2026 11:11 AM (IST)
BSNL vs VI: 299 के रिचार्ज में कौन-सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदे?

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए पॉपुलर है. कंपनी के कई प्लान इतने सस्ते हैं कि जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां इनकी बराबरी नहीं कर सकती. दूसरी तरफ Vi देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. यह कंपनी भी पिछले कुछ समय से ऐसे प्लान ला रही है जो कीमत के मामले में BSNL के कुछ प्लान्स को टक्कर दे रहे हैं. वहीं Vi ऐसे फीचर लोडेड प्लान भी लॉन्च कर रही है, जो जियो और एयरटेल के प्लान्स के साथ सीधे टक्कर में हैं.

1

BSNL और Vi दोनों के पास ही 299-299 रुपये के रिचार्ज प्लान हैं. कम कीमत वाले ये बेसिक प्लान्स हैं, जिसमें आपको कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे बेनेफिट्स मिल जाते हैं. अगर आप व्यस्त रहते हैं और आपके पास OTT प्लेटफॉर्म्स आदि स्ट्रीम करने का समय नहीं होता तो ये बेसिक प्लान आपके काम आ जाएंगे. इनमें आपको एडिशनल बेनेफिट्स के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. इनमें आपकी जरूरत के हिसाब से सिर्फ कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट्स हैं.

Continues below advertisement
2

BSNL के 299 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि आपको महीनेभर में कुल 90GB डेटा मिल जाएगा. इसके अलावा यह प्लान देशभर में सभी नेटवर्क्स पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली के 100 SMS भी ऑफर करता है. अगर फ्री SMS लिमिट पूरी हो जाती है तो इसके बाद स्टैंडर्ड रेट अप्लाई होंगे.

Continues below advertisement
3

Vi के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा ही दिया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी. डेटा के साथ-साथ इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 फ्री SMS मिल रहे हैं. BSNL के मुकाबले इस प्लान में डेटा काफी कम है, लेकिन वोडाफोन आइडिया इसकी पूर्ति के लिए Vi मूवीज और टीवी का एक्सेस दे रही है, जहां आप फ्री में टीवी चैनल्स और फिल्में देख पाएंगे.

4

अगर BSNL और Vi के प्लान में से बेहतर कौन-सा है? इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आपको डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो BSNL का प्लान बेहतर है. इसमें दो दिन की वैलिडिटी भी एक्स्ट्रा है. वहीं अगर आपको डेटा और कॉलिंग आदि के साथ एंटरटेनमेंट की जरूरत है तो VI का प्लान ठीक रहेगा. हालांकि, इसमें आपको रोजाना केवल 1GB डेटा ही मिलेगा.

5

Vi और BSNL देश की क्रमश: तीसरी और चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. Vi का मार्केट शेयर 15.5 प्रतिशत है और इसके यूजर्स की संख्या 19.8 करोड़ है. अगर BSNL की बात करें तो कंपनी के पास 9.3 करोड़ यूजर्स है और मार्केट शेयर में इसकी हिस्सेदारी 7.25 प्रतिशत है. बड़ी कंपनियों में फिलहाल BSNL ही एकमात्र कंपनी बची है, जो 5G कनेक्टिविटी को अभी तक रोल आउट नहीं कर पाई है.

6

जियो सबसे ज्यादा मार्केट शेयर के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है. जियो के कुल यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है और कंपनी के पास 39.2 प्रतिशत मार्केट शेयर है. एयरटेल इस मामले में दूसरे नंबर पर है. एयरटेल के पास लगभग 48 करोड़ यूजर्स और करीब 38 प्रतिशत मार्केट शेयर है. जियो और एयरटेल देश की पहले और दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनियां हैं.

7

भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की बात करें तो जून में इसकी संख्या 130 करोड़ से पार पहुंच गई है. इनमें मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस शामिल है. अगर मोबाइल यूजर्स की बात करें तो इनकी संख्या 127 करोड़ हो गई है. मई के मुकाबले जून में इनकी संख्या में .42 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • BSNL vs VI: 299 के रिचार्ज में कौन-सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदे?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.