Smartwatch Under 3000: 3000 से कम में खरीदें ये दमदार 7 स्मार्टवॉच, कम कीमत में आपको मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Smartwatch Under 3000: एक समय था, जब AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और एडवांस्ड फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर सिर्फ महंगी स्मार्ट वॉच में देखने को मिलते थे, लेकिन अब बाजार में महज 3000 से कम कीमत में भी ऐसे कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जो रोजाना की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, हेल्थ मॉनिटरिंग और स्टाइलिश डिजाइन जैसी खूबियां बजट सेगमेंट में भी मिलने लगी है. ऐसे में अगर आप भी कम बजट में नई स्मार्ट वॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप यह स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं.
गोबोल्ट मस्टैंग मसल बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 2.01 इंच का एचडी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 600 नीट्स तक जाती है. तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है. स्मार्ट वॉच में फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जिसे नेविगेशन आसान हो जाता है. इसके अलावा आईपी 68 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षा भी देती है. कंपनी इसके साथ एक एक्स्ट्रा स्ट्रेप भी देती है, जिससे यूजर्स जरूरत के हिसाब से लुक बदल सकते हैं.
राउंड डायल वाली स्मार्ट वॉच पसंद करने वालों के लिए नॉइस इवॉल्व 4 एक आकर्षक ऑप्शन है. इसमें 1.46 इंच का एलइडी डिस्पले मिलता है, जिसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है. यह स्मार्टवॉच सीधे ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग और वर्कआउट ट्रैकिंग जैसी सुविधा भी मौजूद है, जो रोजाना के इस्तेमाल में काम आती है.
वहीं बैटरी लाइफ के मामले में रियलमी वॉच एस2 भी काफी मजबूत मानी जा रही है. कंपनी के अनुसार नॉर्मल उपयोग में यह एक बार चार्ज करने पर 20 दिनों तक चल सकती है. इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले और स्टेनलेस स्टील बॉडी दी गई है. ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग के अलावा इसमें कुछ एआई आधारित फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
रग्ड और मजबूत डिजाइन पसंद करने वाली यूजर्स के लिए फायर बोल्ट हंटर एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें 51.1 एमएम का बड़ा केस और 2.01 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है. बड़ी स्क्रीन की वजह से नोटिफिकेशन, कॉल और फिटनेस डाटा को आसानी से देखा जा सकता है.
बोएट अल्टिमा एम्बर में 1.96 इंच का AMOLED डिस्पले दिया गया है. इसके साथ रोटेटिंग क्राउन मिलता है, जिससे मेन्यू और ऐप्स के बीच नेविगेट करना आसान हो जाता है. फिटनेस ट्रैकिंग के अलावा यह स्मार्ट वॉच हाइड्रेशन और डेली एक्टिविटी रिमाइंडर जैसी सुविधा भी देती है. ब्लूटूथ कॉलिंग और मैटेलिक फिनिश इसे प्रीमियम लुक प्रदान करती है.
वहीं नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 3 ल्यूमिनरी में 1.96 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले और मैटेलिक डायल दिया गया है. इसकी खासियत कस्टमाइज्ड नोटिफिकेशन सिस्टम है, जिसकी मदद से यूजर्स जरूरी अलर्ट को प्राथमिकता दे सकते हैं.
वहीं फास्टट्रैक डिजायर FX1 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो पहली बार स्मार्ट वॉच खरीद रहे हैं. इसमें बड़ी स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई है.