✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Best Phones for Photography: लो-लाइट हो या जूम शॉट, अब हर तस्वीर आएगी परफेक्ट, डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 बेस्ट कैमरा फोन

एबीपी लाइव   |  23 Jul 2026 10:51 AM (IST)
Best Phones for Photography: लो-लाइट हो या जूम शॉट, अब हर तस्वीर आएगी परफेक्ट, डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 बेस्ट कैमरा फोन

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है. आजकल की नई पीढ़ी जब भी कोई नया फोन खरीदने की सोचती है, तो सबसे पहले यही जानना चाहती है कि उस फोन का कैमरा कैसा है, क्योंकि आजकल हर छोटी-बड़ी खुशी, हर पल और हर यादगार मौके को हर कोई अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेता है. खासतौर पर जब बात डेट पर जाने की हो, तो स्मार्टफोन का कैमरा अगर अच्छा हो तो वे पल और खास हो जाता है. यही वजह है कि हर कोई अच्छे कैमरे का फोन ही चाहता है. ऐसे में आपको बता दें कि कुछ फोन होता हैं जो नेचुरल पोर्ट्रेट के लिए जाने जाते हैं तो कुछ जबरदस्त जूम और सिनेमैटिक वीडियो के लिए. वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि अब अच्छे कैमरे के लिए बाकी फीचर्स से समझौता करने की भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं Amazon पर मौजूद पांच बेहतरीन कैमरा फोन के बारे में, जो हर बजट के लिए अच्छे विकल्प हैं.

1

सबसे पहले बात करते हैं Oppo Reno14 5G की, जो 45,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छे कैमरा फोन में गिना जाता है.  Amazon पर इसकी कीमत फिलहाल 42,999 रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 44,999 रुपये है, यानी इस पर आपको 4% की छूट मिल रही है. इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें टेलीफोटो लेंस शानदार पोर्ट्रेट और जूम फोटो देता है. साथ ही इसमें AI एडिटिंग टूल्स भी मिलते हैं, जिनसे फोटो और भी बेहतर बन जाती है.  इसकी AMOLED डिस्प्ले काफी शानदार है और बैटरी भी लंबे समय तक साथ देती है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया फोन माना जाता है.

Continues below advertisement
2

दूसरे नंबर पर है Motorola Signature है,  जो हर तस्वीर को खास बना देता है.  इसकी कीमत Amazon पर 54,589 रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 74,999 रुपये है, यानी इस पर सबसे ज्यादा 27% तक की छूट मिल रही है. चाहे कैंडललाइट डिनर हो, पार्टि हो या कोई खूबसूरत नजारा, यह फोन नेचुरल रंगों में तस्वीरें खींचता है. इसका 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा पूरे फ्रेम को शार्प तरीके से कैद करता है, वहीं 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस पोर्ट्रेट और जूम शॉट्स को बिना ओवर-प्रोसेस्ड दिखाए बेहतरीन बनाता है. साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ तेज परफॉर्मेंस भी मिलती है. 

Continues below advertisement
3

तीसरे नंबर पर OnePlus 13 आता है, जो पिछले साल का फ्लैगशिप फोन होने के बावजूद आज भी एक शानदार विकल्प है. Amazon पर इसकी कीमत 59,999 रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 72,999 रुपये है, यानी इस पर भी 18% की छूट मिल रही है. यह सबसे किफायती फोनों में से एक है जिसमें Hasselblad कलर ट्यूनिंग मिलती है. इससे खींची गई तस्वीरें नेचुरल दिखती हैं. वहीं इसका 50MP टेलीफोटो कैमरा डिटेल्ड जूम शॉट्स देता है, और इसकी बैटरी लाइफ भी पूरे दिन की आउटिंग के लिए काफी है. 

4

चौथे नंबर पर है vivo X300 Pro 5G, जो खासतौर पर शाम और रात की फोटो के लिए बेहतरीन साबित होता है. Amazon पर इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 1.20 लाख रुपये है, यानी इस पर 8% की छूट मिल रही है. इसके सबसे बड़ी खासीयत है कि ये सूरज ढलने के बाद भी यह फोन रोशनी कम होने पर भी शानदार और साफ तस्वीरें खींचता है. इसका 200MP ZEISS APO टेलीफोटो लेंस पोर्ट्रेट फोटो को शानदार बना देता है.  इसके अलावा ये इसे वीडियो भी काफी सिनेमैटिक लगते हैं, क्योंकि इसमें बैकग्राउंड ब्लर बहुत नेचुरल तरीके से आता है, जिससे तस्वीरों में एक अलग ही खूबसूरती नजर आती है. 

5

पांचवें नंबर पर Xiaomi 17 Ultra है, जो उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी तस्वीरें बिल्कुल DSLR कैमरे जैसी चाहते हैं. Amazon पर इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये है, जबकि इसकी असली कीमत 1.70 लाख रुपये है, यानी इस पर भी 18% की छूट मिल रही है इसमें Leica का कैमरा टयूनिंग दिया गया है, जो गहरे रंग, शानदार कंट्रास्ट और आकर्षक टोन के साथ फोटो खींचता है. इसमें दिया गया नया 1-इंच LOFIC सेंसर कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें लेता है, और इसका 200MP टेलीफोटो कैमरा जबरदस्त पोर्ट्रेट और जूम फोटो देता है. हालांकि यह फोन थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन कैमरा क्वालिटी के मामले में यह किसी से पीछे नहीं है. 

6

कुल मिलाकर, अगर आप फोये खीचने के शौकीन है और हर खूबसूरत याद को बेहतरीन तरीके से कैद करना चाहते हैं, तो आप इन पांचो में से कोई भी फोन ले सकते हैं.  बजट के हिसाब से अगर आपको किफायती और भरोसेमंद फोन चाहिए तो Oppo Reno14 और OnePlus 13 अच्छे विकल्प हैं. वहीं अगर आप प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Motorola Signature, vivo X300 Pro और Xiaomi 17 Ultra जैसे फ्लैगशिप फोन आपकी हर तस्वीर को यादगार बना सकते हैं. 

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Best Phones for Photography: लो-लाइट हो या जूम शॉट, अब हर तस्वीर आएगी परफेक्ट, डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 बेस्ट कैमरा फोन
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.