✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Apple का बड़ा झटका! भारत में मंहगे होने वाले हैं iPhone? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

एबीपी टेक डेस्क   |  29 Mar 2026 03:54 PM (IST)
Apple का बड़ा झटका! भारत में मंहगे होने वाले हैं iPhone? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

अगर आप भारत में नया iPhone लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बजट को प्रभावित कर सकती है. Apple ने अपने कुछ पुराने iPhone मॉडल्स पर मिलने वाला खास रिटेल सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है. इस बदलाव का असर यह होगा कि iPhone 15 और iPhone 16 जैसे फेमश मॉडल्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो सकते हैं. हालांकि कंपनी की ओर से तय की गई एमआरपी में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन ग्राहकों को मिलने वाला डिस्काउंट कम हो जाएगा जिससे जेब पर बोझ बढ़ेगा.

1

अब तक Apple रिटेलर्स को डिमांड जनरेशन सपोर्ट यानी DG सपोर्ट देता था. यह एक तरह का बैकएंड इंसेंटिव था जिससे दुकानदार ग्राहकों को बेहतर छूट दे पाते थे. इस सुविधा की वजह से iPhone की कीमत कागज पर वही रहती थी लेकिन ग्राहक उसे कम दाम में खरीद लेते थे.

Continues below advertisement
2

अब जब यह सपोर्ट बंद किया जा रहा है तो रिटेलर्स के पास डिस्काउंट देने की गुंजाइश कम हो जाएगी. सीधे शब्दों में कहें तो वही फोन अब आपको पहले से ज्यादा कीमत पर मिल सकता है.

Continues below advertisement
3

Apple ने हाल ही में कैशबैक ऑफर्स में भी बड़ी कमी की थी. जहां पहले हजारों रुपये तक का फायदा मिलता था, अब वह काफी घट चुका है. इसका असर पहले ही नए iPhone मॉडल्स की कीमत पर महसूस किया जा रहा था. अब DG सपोर्ट खत्म होने से पुराने मॉडल्स भी महंगे लगने लगेंगे जिससे बजट में फोन खरीदना और मुश्किल हो सकता है.

4

मार्केट से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय खरीदारों के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि जैसे ही यह रिटेल सपोर्ट पूरी तरह खत्म होगा डिस्काउंट कम हो जाएंगे और आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. इसलिए अगर आप iPhone खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी का समय बेहतर माना जा सकता है.

5

यह बदलाव सिर्फ Apple तक सीमित नहीं है. स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कुल मिलाकर कीमतें बढ़ रही हैं. Samsung, Xiaomi, Vivo और Realme जैसी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा रही हैं.

6

इसकी बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज जैसे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत है जिससे कंपनियों का खर्च बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि 2026 में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट आ सकती है इसलिए कंपनियां मुनाफा बनाए रखने के लिए कीमतें बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Apple का बड़ा झटका! भारत में मंहगे होने वाले हैं iPhone? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.