✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, ये छोटी गलती मिनटों में खाली कर सकती है आपका बैंक अकाउंट

एबीपी टेक डेस्क   |  26 May 2026 02:51 PM (IST)
Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, ये छोटी गलती मिनटों में खाली कर सकती है आपका बैंक अकाउंट

भारत सरकार ने करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Google Chrome ब्राउजर को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि क्रोम ब्राउजर में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं. एजेंसी के अनुसार, अगर समय रहते इस समस्या को ठीक नहीं किया गया तो हैकर्स बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं.

1

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिक्योरिटी कमजोरी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है जो पुराने वर्जन वाला Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं.

2

साइबर ठग नकली लिंक या संक्रमित वेबसाइट्स के जरिए लोगों को जाल में फंसा सकते हैं. जैसे ही यूजर ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करता है, हैकर्स उसके डिवाइस का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. इसके बाद फोन या लैपटॉप में मौजूद जरूरी जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है.

3

सरकारी एजेंसी ने यह भी बताया कि इस खामी के जरिए साइबर अपराधी डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं. यह खतरनाक सॉफ्टवेयर यूजर की गतिविधियों पर नजर रख सकता है और यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक का एक्सेस भी हासिल कर सकता है. ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

4

इस खतरे से बचने के लिए यूजर्स को तुरंत अपना Google Chrome अपडेट करने की सलाह दी गई है. इसके लिए Chrome ऐप खोलकर नया अपडेट चेक किया जा सकता है या फिर Google Play Store पर जाकर ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया जा सकता है.

5

जिन लोगों के फोन में ऑटो अपडेट फीचर चालू है उनके डिवाइस में नया सिक्योरिटी अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा. नया वर्जन इन सुरक्षा कमियों को ठीक करता है जिससे डिवाइस और निजी डेटा दोनों सुरक्षित रहते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, ये छोटी गलती मिनटों में खाली कर सकती है आपका बैंक अकाउंट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.