✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

AI का जलवा! हर 6 में से 1 इंसान की मुश्किलें कर रहा हल, जानिए भारत में कितनी तेजी से बढ़ रहा इसका इस्तेमाल

एबीपी टेक डेस्क   |  18 Feb 2026 10:28 AM (IST)
AI का जलवा! हर 6 में से 1 इंसान की मुश्किलें कर रहा हल, जानिए भारत में कितनी तेजी से बढ़ रहा इसका इस्तेमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अब सिर्फ भविष्य की तकनीक नहीं रहा बल्कि आज की हकीकत बन चुका है. दुनिया तेजी से इस तकनीक को अपना रही है और इसका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखाई देने लगा है. हालिया आंकड़े बताते हैं कि दुनिया का हर छठा व्यक्ति किसी न किसी रूप में एआई की मदद से अपनी समस्या का समाधान पा रहा है. यही वजह है कि एआई को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा और निवेश दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं.

1

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट ने इस बहस को नई दिशा दी है. इस मंच पर खास जोर इस बात पर है कि एआई का लाभ सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित न रहे बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग तक भी पहुंचे. चर्चा का केंद्र यह है कि तकनीक को जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करते हुए विकासशील देशों की जरूरतों को कैसे पूरा किया जाए.

2

अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो एआई इंडस्ट्री का आकार लगभग 288.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. निवेश के मामले में अमेरिका सबसे आगे है जिसने 109 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. चीन भी करीब 9 अरब डॉलर से ज्यादा की तैयारी में है.

3

भारत ने अब तक 1.16 अरब डॉलर का निवेश किया है जो संकेत देता है कि देश इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. एआई मार्केट में माइक्रोसॉफ्ट की हिस्सेदारी लगभग 39 प्रतिशत बताई जा रही है जिससे यह स्पष्ट है कि बड़ी टेक कंपनियां इस क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं.

4

इंडिया एआई समिट में करीब 100 देशों की भागीदारी हो रही है. सैकड़ों कंपनियों के प्रतिनिधि, हजारों पंजीकृत प्रतिभागी, कई देशों के प्रमुख और मंत्री स्तर के नेता इस मंच पर मौजूद हैं. 40 से अधिक वैश्विक और भारतीय कंपनियों के सीईओ भी इसमें शामिल हो रहे हैं. इस आयोजन से लगभग 100 अरब डॉलर के संभावित निवेश की उम्मीद जताई जा रही है जो भारत को एआई के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है.

5

भारत अब सिर्फ तकनीक का यूजर्स नहीं रहना चाहता बल्कि निर्माता बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. भारतीय एआई बाजार का आकार 7.63 अरब डॉलर के आसपास पहुंच चुका है. जेनरेटिव एआई ऐप्स के डाउनलोड के मामले में भी भारत की हिस्सेदारी उल्लेखनीय है.

6

देश की 86 प्रतिशत कंपनियां किसी न किसी रूप में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं जबकि लगभग 14 प्रतिशत आबादी एआई आधारित डिवाइस का उपयोग कर रही है. केंद्र सरकार का इंडिया एआई मिशन भी हजारों करोड़ रुपये के बजट के साथ इस दिशा में काम कर रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • AI का जलवा! हर 6 में से 1 इंसान की मुश्किलें कर रहा हल, जानिए भारत में कितनी तेजी से बढ़ रहा इसका इस्तेमाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.