तारक मेहता फेम निधि भानुशाली ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, देखें तस्वीरें
टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. हाल ही में शो ने तीन हजार एपिसोड पूरे किए हैं. शो का हर किरदार और कलाकार बेहतरीन है. इन कलाकारों में टीन एक्ट्रेस सोनू का किरदार भी रहा. शो में सोनू के किरदार को तीन एक्ट्रेस निभा चुकी हैं. जिनमें निधि भानुशाली को काफी पसंद किया गया.
सोनू के किरदार में लोगों ने निधि भानुशाली को इतना पसंद किया था कि आज भी वो उनको फॉलो करते हैं और सोनू भी अपनी रूटीन लाइप को फैंस के साथ शेयर करती हैं.
निधि भानुशाली शो में एक क्यूट बच्ची से लेकर थोड़ी बड़े होने तक दिखाई दी. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई के वजह से शो को छोड़ दिया.
अब निधि भानुशाली काफी बड़ी हो गई हैं. उनमें गजब का ट्रांसफोर्मेशन आया है. वह पहले के मुकाबले काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई देती हैं.
निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शो में क्यूट दिखने वाली सोनू अपनी खूबसूरती से अपने फैंस का दिल जीतती हैं.
कुछ वक्त पहले निधि का वजन थोड़ा बढ़ गया था, लेकिन अब कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को फिट कर लिया है.