बर्थडे स्पेशल: 66 साल के हुए सुपरस्टार रजनीकांत!
रजनीकांत ने अन्य देशों की फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें अमेरिका की फिल्में भी शामिल हैं.
रजनीकांत ने एथीरात कॉलेज की छात्रा लता से शादी की है. लता ने कॉलेज मैगजीन के लिए उनका इंटरव्यू लिया था. उन्होंने 26 फरवरी, 1981 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में सात फेरे लिए. आज उनकी दो बेटियां हैं- ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत और उनकी पत्नी ‘द आश्रम’ नामक एक स्कूल चलाती हैं.
साल 2000 में रजनीकांत को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जी चुका है.
हाल ही में फिल्म ‘कबाली’ में नजर आ चुके सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ में दिखाई देंगे.
उनके करियर की शुरुआत बालाचंदर निर्देशित तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगाल’ (1975) से हुई, जिसमें वह खलनायक बने. यह भूमिका यूं तो छोटी थी, लेकिन इसने उन्हें आगे और भूमिकाएं दिलाने में मदद की और वह के. बालाचंदर को अपना गुरु भी मानते हैं. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था.
कई मंचों पर नाटक करने के कारण फिल्मों और अभिनय के लिए शौक तो हमेशा से ही था और वही शौक धीरे-धीरे जुनून में तब्दील हो गया.
'शिवाजी' और 'चंद्रमुखी' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके रजनीकांत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के सम्मान के तौर पर अपने प्रशंसकों से अपना जन्मदिन न मनाने का आग्रह किया है. (All Piicture credit- Instagram)
सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं. थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. आगे की स्लाइड्स में जानें थलाइवा से जुड़ी हुई खास बातें...!
उनका जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में हुआ. उनके बचपन का नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक हवलदार थे. मां जीजाबाई की मौत के बाद चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रजनीकांत को अहसास हुआ कि घर की माली हालत ठीक नहीं है. बाद में उन्होंने परिवार को सहारा देने के लिए कुली का भी काम किया.