सामने आई डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए क्लिक की गई सनी लियोनी की दहकती हुई तस्वीर
सनी की आने वाली फिल्मों में तेरा इंतज़ार और टोटल धमाल जैसी फिल्में शामिल हैं. बताते चलें कि सनी का ताल्लुक भारत से लेकर अमेरिका और कनाडा तक के साथ रहा है.
शाहरुख की फिल्म रईस में उन्होंने लैला ओ लैला आइटम सॉन्ग से ऐसा धमाल मचाया कि ये 2017 का सबसे हिट गाना बन गया.
डब्बू रतनानी एक-एक करके अपने 2018 के कैलेंडर शूट की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने करोड़ों दिलों की धड़कन सनी लियोनी की तस्वीर का अभी तक खुलासा नहीं किया था.
तो बता दें कि मशहूर फोटोग्राफर की तरह से इस अभिनेत्री की भी तस्वीर साझा कर दी गई हैं.
बताते चलें कि जिस्म- 2 से करियर शुरू करने वाली सनी अबतक दो दर्जन के करीब फिल्मों में नज़र आई हैं.
हाल ही में एक बच्ची को गोद लेने वाली 36 साल की ये अदाकारा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.
11 मिलियन से अधिक इंस्टा फॉलोअर्स वाली सनी इन तस्वीरों में उम्दा लग रही हैं.
हालांकि सनी की अभी एक ही तस्वीर सामने आई हैं. मगर हम आपको आगे की स्लाइड में उनकी पुरानी फोटोशूट की तस्वीरें दिखा रहे हैं.
उनके फैंस को इस साल ली गईं उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार था.
जी हां! सामने नजर आ रही सनी लियोनी की यह तस्वीर डब्बू रतनानी के 2018 के कैलेंडर की है. इस तस्वीर की थीम बड़ी ही अनूठी नजर आ रही हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि सनी के हाथ में फ्लोर साफ करने वाला मॉपर है. उनका ये हॉट अंदाज जाहिर तौर पर दर्शकों को पूरे साल याद रहेगा.