सनी लियोनी BBC की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल

इसके बाद उन्होंने 'जिस्म 2', 'जैकपॉट' और 'एक पहेली लीला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया.
सनी लियोनी पिछले पांच साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2011 में विवादास्पद रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भाग लेने के बाद मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा.
एक बयान के मुताबिक, सूची में सनी लियोनी के अलावा 4 अन्य भारतीय महिलाओं गौरी चिंदारकर (सांगली), मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नई), नेहा सिंह (मुंबई) और सालूमरदा थिमक्का (कर्नाटक) के नाम भी शामिल हैं. (All Picture Credit- Instagram )
बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में महिला उद्यमी, इंजीनियर, खिलाड़ी, कारोबारी, फैशन जगत की हस्तियां और कलाकार भी शामिल हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. सनी लियोनी के अलावा इस सूची में 4 और भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं.