सनी देओल के बेटे करण अपनी 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' के साथ एक इवेंट में किए गए स्पॉट!
करण देओल और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड इवेंट के बाद एक साथ एक ही कार में वेन्यू से जाते हुए दिखाई दिए.
करण देओल (सभी तस्वीरें : मानव मंगलानी)
करण देओल
जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि करण और ये लड़की दोनों मुस्कुरा रहे हैं. इनकी खूबसूरत सी केमेस्ट्री को देखकर किसी को भी अंदाजा हो सकता है कि कहीं ये करण की 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' तो नहीं!
एक बड़ा सरप्राइज का मोमेंट उस वक्त आया जब करण एक कार में जा कर बैठे. उसके तुरंत बाद एक लड़की भी करण की कार में जाकर बैठ गई. बता दें कि ये वही लड़की थी जो करण के साथ उस इवेंट का हिस्सा थी.
करण देओल
करण को कई कैमरे फॉलो कर रहे थे लेकिन वह हर इन से नज़रें चुराते नजर आए.
शर्मीले भाव में दिखे करण कैमरे को पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे. हालांकि, ऐसा लग रहा था उन्हें कैमरे के सामने आना पसंद नहीं.
इस इवेंट में शिरकत करने के दौरान करण कैमरे के सामने आने से थोड़े कतराते नजर आए.
90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी बेजोड़ एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सनी देओल के बेटे करण देओल आज कल चर्चाओं में हैं. बता दें कि करण ‘पल-पल दिल के पास’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं इस फिल्म को उनके पिता सनी देओल ही डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग हिमाचल के मनाली में पूरी हो चुकी है. इस एक्शन-रोमेंस फिल्म में करण के अपोजिट 18 साल की सहर बांबा नजर आएंगी. हाल ही में दोनों को एक इवेंट में स्पॉट किया गया.