IN PICS: 20 साल की लगती है लेकिन दो बच्चों की मां है ये महिला, जानिए असल उम्र
एक महिला चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली ये वेन नाम की इस महिला को देखकर कोई भी कह सकता है कि इस महिला की उम्र 20-22 साल है. काफी यंग दिखने वाली वेन दो बच्चों की मां हैं. असल में इनकी उम्र 50 साल है.
एक रिपोर्टर से बातचीत करते हुए वेन ने कहा, ‘’मैं अगले कई सालों तक बिकिनी पहनने के साथ-साथ 80 साल की उम्र तक तैरना चाहती हूं.’’ वेन का ये फोटो 18 साल की उम्र का है.
तब और अब की फोटोज देखने के बाद लगता है कि मेरी त्वचा 30 की उम्र से भी ज्यादा दमकने लगी है.
उन्होंने कहा कि मैं रोजाना खूब स्विमिंग करती हूं. इसके अलावा सप्ताह में 3 दिन 2 घंटे तक जिम में बिताती हूं.
उन्होंने कहा कि मैं 30 साल की उम्र में काफी स्लिम थी, लेकिन स्विमिंग और जिम की वजह से अब हेल्दी हो गई हूं.
वेन का कहना है कि उनके यूथफुल लुक की वजह स्विमिंग और जिम हैं. उनका अगला लक्ष्य साउथ कोरिया के हान रिवर को पार करना है.
इसी साल मार्च में इन्होंने स्ट्रैट ऑफ मलक्का को तैरकर पार किया.
चीन की एक वेबसाइट के मुताबिक, वेन ने 30 साल की उम्र में स्विमिंग करना शुरू किया था. इसके बाद से वे लगातार जिम जाने लगीं.