विवादों से पुराना रहा है स्टीव स्मिथ का याराना
rnवहीं 2016 में क्राइस्टचर्च टेस्ट में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ा था.
भारत दौरे पर भी स्मिथ विवाद में पड़े थे जब बेंगलूर में डीआरएस लेने से पहले उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तरफ गैलरी में देखा था. नियमों के तहत डीआरएस लेते समय खिलाड़ी मैदान से बाहर नहीं देख सकता.
rnटेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज स्मिथ की बल्लेबाजी पर कप्तानी के दबाव का असर नहीं हुआ है. स्मिथ 2015 में माइकल क्लार्क की जगह कप्तान बने जब वह सिर्फ 26 साल के थे.
rnनिचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले लेग स्पिनर के रूप में टीम में जगह बनाने वाले स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में पर्थ में तीसरे टेस्ट में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 239 रन की पारी खेली. उन्होंने 2017 में एक साल 1000 टेस्ट रन भी पूरे किये और लगातार चौथे साल यह कारनामा कर दिखाया.
स्टीव स्मिथ की तुलना अक्सर सर डान ब्रैडमेन से की जाती है लेकिन साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी के आरोपों ने उनकी छवि इतनी खराब कर दी कि उनसे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छीन ली गई है.
स्मिथ मैदान पर कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन पर भारी पड़ जाती है.
बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद सुर्खियों में आए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ इससे पहले भी कई बार विवादों में फंस चुके हैं.