एक्सप्लोरर
महाकुंभ में यूपी कैबिनेट की बैठक, सामने आईं ये तस्वीरें, इस अंदाज में दिखे सीएम योगी
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सम्पन्न हुई. अब इसकी तस्वीरें सामने आईं हैं.
महाकुंभ में कैबिनेट बैठक
1/10

उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को प्रयागराज के मेला क्षेत्र में अहम बैठक की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
2/10

इस बैठक में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी 54 मंत्रियों आए थे. कैबिनेट की बैठक बुधवार दोपहर से अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में शुरू हुई .संगम पर आने वाले तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए स्थान परिवर्तित किया गया.
3/10

कैबिनेट की बैठक के बाद संगम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्य पूजा-अर्चना करेंगे और संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे.यह दूसरी बार होगा जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम जाएंगे.
4/10

सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंद गोपाल नंदी, अनिल राजभर और स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों सहित सभी 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे.
5/10

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सहभागिता की. कुंभ-2019 के बाद दूसरी बार ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक संगम मेला क्षेत्र महाकुंभ-2025 में सम्पन्न हुई.
6/10

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा- आज तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 मेला परिसर में उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्या , मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान , राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार कुंवर बृजेश सिंह , राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रामकेश निषाद , राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार संजय सिंह गंगवार से शिष्टाचार भेंट की.
7/10

बैठक में सीएम योगी खास अंदाज में दिखे. सभी ने उनका अभिवादन किया. बैठक को लेकर अधिकारी भी सजग दिखे.
8/10

योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी का स्वागत बैठक किया. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे.
9/10

कैबिनेट में इन फैसलों पर मुहर संभव है. नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का एलान हो सकता है. प्रयागराज-वाराणसी धार्मिक-शैक्षणिक जोन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से प्रयागराज तक लिंक एक्सप्रेस वे, 7 जिलों को मिलाकर नया धार्मिक जोन, नई आवासीय परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और डिफेंस और एयरोस्पेस नीति पर नए एलान हो सकते हैं.
10/10

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि की अध्यक्षता में आज तीर्थनगरी प्रयागराज के त्रिवेणी संकुल में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. कुम्भ-2019 के बाद दूसरी बार संगमनगरी में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक हुई है. बैठक में प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं.
Published at : 22 Jan 2025 12:53 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























