एक्सप्लोरर
Raksha Bandhan 2022: चमोली के इस मंदिर में सिर्फ रक्षा बंधन के दिन होते हैं दर्शन, पूजा के बाद ही बहनें बांधती हैं राखी
Banshinarayan Temple History :चमोली जिले की उरगाम घाटी में मौजूद बंशीनारायण मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक दिन रक्षाबंधन के दिन खुलते हैं. जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी.....
बंशीनारायण मंदिर
1/6

Banshinarayan Temple: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार का उत्साह देशभर में देखने को मिल रहा है. भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाले इस त्योहार से जुड़ी बहुत सी कहानियां हैं. लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जो सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही खोला जाता है. यहां दर्शन करने के लिए भक्तों को सिर्फ रक्षा बंधन का ही दिन मिलता है. बात कर रहे हैं चमोली जिले की उरगाम घाटी में मौजूद बंशीनारायण मंदिर (Banshinarayan Temple) की. कुदरत के बेहद खूबसूरत नजारे और मुश्किल ट्रैक पर मौजूद ये मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे पर बसा हुआ है. ये मंदिर बदरीनाथ धाम के काफी पास 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है.
2/6

रक्षा बंधन के दिन इस मंदिर के कपाट खोले जाते हैं. महिलाएं और लड़कियां भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने से पहले मंदिर पहुंचती हैं और दर्शन करने के बाद ही राखी बांधती हैं. रक्षा बंधन के दिन सूर्यास्त के बाद फिर से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
Published at : 11 Aug 2022 08:50 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
क्रिकेट





























