In Pics: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में दिखा जंगली हिरण, यहां तक कैसे पहुंचा? ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
UP स्थित नोएडा में सेक्टर 93 के गेझा गांव की एक हाइराइज सोसाइटी में हिरन के पहुंचने से अफरातफरी मच गई.
Written By : अंकित कौशिक | Updated at : 14 Jul 2025 12:45 PM (IST)
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में पहुंचा हिरन
1/5
नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित गेझा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने खुले में एक जंगली हिरण को दौड़ते हुए देखा. हिरण के पीछे कुत्ते पड़े हुए थे. लेकिन रिहायशी इलाके और हाईराइज हाउसिंग सोसायटीज के बीच जंगली हिरण का दिखाई देना रहस्य का विषय बन गया है.
2/5
स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने मिलकर किसी तरह हिरण के बच्चे को सुरक्षित पकड़ा और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी. हालांकि, खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी.
3/5
घटना की जानकारी देते हुए एक ग्रामीण सुमित ने बताया, सुबह हम टहलने के लिए निकले थे तभी देखा कि कुछ कुत्ते एक जंगली जानवर के पीछे दौड़ रहे थे. करीब जाकर देखा तो वह हिरण था. हमने उसे घेरकर सुरक्षित किया और वन विभाग को इसकी सूचना दी. जब हिरण को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी, तब काफी भगदड़ मच गई थी, लेकिन अब हिरण सुरक्षित है और हमारे पास है. वन विभाग की टीम के आते ही हम उन्हें सौंप देंगे.
4/5
सेक्टर 93 के आसपास का इलाका रिहायशी कॉलोनियों और ऊंची इमारतों से घिरा हुआ है, ऐसे में जंगली हिरण का यहां कैसे पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है.
5/5
फिलहाल ग्रामीण हिरण की देखरेख कर रहे हैं और वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.