एक्सप्लोरर
महाशिवरात्रि: देर रात तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी लाइन, रंगोत्सव की हुई शुरुआत, देखें तस्वीरें
UP News: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु वाराणसी आए. इस दौरान रात 12 तक भक्तों को बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा विश्वनाथ की ये फोटो मन मोह लेगी.
काशी विश्वनाथ, वाराणसी
1/8

महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में रात 12:00 बजे तक 9.7 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे.
2/8

इस दौरान बाबा विश्वनाथ की चारों प्रहर की आरती को विधि विधान से संपन्न कराया गया.
3/8

बाबा विश्वनाथ का अर्चकों की तरफ से किया गया विशेष श्रृंगार सभी श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था.
4/8

वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा विश्वनाथ को अबीर और गुलाल भी लगाया गया.
5/8

प्राचीन परंपरा और मान्यता के तहत धर्मानगरी काशी में बाबा विश्वनाथ को अबीर गुलाल चढ़ने के बाद से ही रंगोत्सव पर्व शुरू हो जाता है.
6/8

सबसे पहले भगवान विश्वनाथ को ही अबीर-गुलाल चढ़ाया जाता है. वहीं इस बार भी महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान काशी विश्वनाथ को अबीर गुलाल चढाकर इस परंपरा का निर्वहन किया गया.
7/8

महाशिवरात्रि के पर्व पर देर रात तक बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही.
8/8

महाशिवरात्रि पर हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. मंदिर के कपाट देर रात तक खुले रहे ताकि सभी भक्तों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हो सके.
Published at : 27 Feb 2025 01:06 PM (IST)
और देखें























