✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

IN Pics: महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काला धुआं, देखें- भयावह तस्वीरें

एबीपी यूपी डेस्क   |  07 Feb 2025 01:02 PM (IST)
IN Pics: महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काला धुआं, देखें- भयावह तस्वीरें

महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग

1

आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. लेकिन धुआं उठते ही कैंप में मौजूद तमाम लोगों सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, ग़नीमत ये रही कि किसी तरह की जनहानि की ख़बर नहीं है.

2

घटना की सूचना मिलते ही तमाम फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. जिसके बाद तेजी से आग को बुझाने का काम शुरू किया गया.

3

इस घटना में फायर ब्रिगेड की टीम की तत्काल एक्शन लिया और ज्यादा नुक़सान होने से बचा लिया. ये काफी बड़ा कैंप है.

4

आग पर काबू पा लिया गया है. आग में कैंप में रखा सामान जलकर राख हो गया है. अभी तक आग की वजह से कितनी हानि हुई है इसका भी पता नहीं चला है.

5

इस दौरान एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए एक दमकल कर्मचारी ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही उनकी टीम पहुँच गई थी, जिसके बाद तेजी से यहां से करीब 100 सिलेंडरों को हटा लिया गया था, नहीं तो ये हादसा और बड़ा हो सकता था.

6

आग कितनी भयंकर लगी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर तक काला धुएं का ग़ुबार उड़ता हुआ आसमान में दिखाई दिया.

7

आग का धुआं देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रशासन ने तेजी से सारी व्यवस्था का संभाला.

8

इस भीषण आग में कैंप में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर ख़ाक हो गया.

9

तस्वीरों में लोग आग की राख में अपना बचा हुआ सामान भी खोजते हुए नज़र आए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • IN Pics: महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काला धुआं, देखें- भयावह तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.