हापुड़: गैस किल्लत पर सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने चूल्हा जलाकर किया विरोध

गैस किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: हापुड़ कलेक्ट्रेट पर गैस की भारी किल्लत और महंगे सिलेंडरों के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता.
कलेक्ट्रेट में जला चूल्हा: केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध जताते हुए हापुड़ कलेक्ट्रेट परिसर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनातीं सपा की महिला कार्यकर्ता
महंगाई ने किया बेहाल: गैस संकट के बीच चूल्हे पर रोटियां सेंककर बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा रोष प्रकट करतीं महिलाएं.
सपा का आरोप- 'झूठ बोल रही सरकार': प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश में गैस के लिए त्राहि-त्राहि मची है और मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं.
लंबी कतारों से जनता त्रस्त: गैस सिलेंडरों के लिए लाइनों में लगे आम लोगों की परेशानी को आवाज़ देते हुए हापुड़ में सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी.
नारेबाजी और प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता.
ठोस कदम उठाने की मांग: सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस की आपूर्ति सुचारू करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तुरंत कड़े फैसले लेने की मांग