एक्सप्लोरर
Dussehra 2022: लखनऊ-कानपुर में भारी बारिश से दशहरा कार्यक्रमों में खलल, कहीं टेढ़ा हुआ तो कहीं उखड़ा रावण का पुतला, देखें तस्वीरें
Vijayadashami 2022: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी.
( लखनऊ-कानपुर में भारी बारिश से दशहरा कार्यक्रमों में खलल)
1/5

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. दशहरे के दिन हुई बारिश के कारण कानपुर, लखनऊ और कई अन्य जिलों में जगह जगह रावण दहन स्थलों पर पानी भर गया जिसकी वजह से दशहरा के कार्यक्रमों में खलल पड़ा. नीचे की स्लाइड में देखें तस्वीरें.
2/5

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बहराइच में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा भिनगा (श्रावस्ती) में 10, ज्ञानपुर भदोही में छह, जौनपुर, कानपुर और महोबा में चार-चार, कुलपहाड़ (महोबा), मौदहा (हमीरपुर), कर्नलगंज (गोंडा), इकौना (श्रावस्ती), सलेमपुर (देवरिया), हंडिया (प्रयागराज), जमानियां (गाजीपुर), तुर्तीपार (बलिया) तथा बलरामपुर में तीन तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.
Published at : 05 Oct 2022 05:31 PM (IST)
और देखें

























